Bihar News : डॉक्टर ने युवक से किया ओरल सेक्स, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने पिता व ससुर को भी उठाया

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर उस दरिंदे डॉक्टर से जुड़ी हुई जिसने हवस की आग में एक युवक के साथ ओरल सेक्स किया। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल।

आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

हवस की आग में एक डॉक्टर ने युवक के साथ ओरल सेक्स किया। इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो शूट कर लिया। फिर वीडियो को पीड़ित के ही फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गया के बोधगया थाना इलाके का है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर किया कांड

गिरफ्तार आरोपी मदनपुर चंडी स्थान का रहने वाला डॉक्टर कुमार जय सिंह है। उसे गया शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बोधगया थाना को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित फतेहपुर थाना इलाके का रहने वाला है। डॉक्टर और पीड़ित की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। बोधगया में दो दिन पूर्व एक समारोह के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। तभी डॉक्टर ने एक होटल में उस युवक के साथ ओरल सेक्स किया। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने वीडियो बनाकर युवक के ही फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दिया।

Watch Video

एफआईआर के बाद डॉक्टर गिरफ्तार, पिता व ससुर भी हिरासत में लिए गए

कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो पीड़ित लड़के के परिजनों तक पहुंचा तो वे हैरान रह गए। परिजनों का साथ मिलने के बाद पीड़ित ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वीडियो की जांच की। एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पिता जितेंद्र सिंह और ससुर रामानुज सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रामानुज सिंह के पास से एक लाइसेंसी सिक्सर और 9 गोली भी बरामद किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on