Bihar News में खबर कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी से जुड़ी हुई। पेशी के लिए पहुंचे एक अपराधी को गोली मारी गई है।
Gopalganj के Civil Court में हमला
गोपालगंज में बड़ी वारदात हुई है। सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे कुख्यात अपराधी विशाल हुसैन पर दिनदहाड़े गोली चली है। गोलीबारी में पेशी के लिए आये कुख्यात अपराधी विशाल सिंह जख्मी है। उसे एक गोली लगने की बात सामने आ रही है। कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पेट में लगी है गोली, गोरखपुर रेफर
नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी विशाल सिंह कोर्ट की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। जैसे ही वह कोर्ट परिसर में पहुंचा, अपराधियों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। विशाल सिंह को एक गोली लगी है। बताया जा रहा है कि विशाल के पेट में गोली लगी है। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।
एक हमलावर गिरफ्तार, हथियार बरामद
इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दीक्षित कोर्ट परिसर पहुंचे। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया गया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।