Bihar By Election 2024 result : तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, तरारी में खिल रहा कमल, बसपा ने रामगढ़ में किया खेल

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar By Election 2024 result चौंकाने वाला है। खासतौर से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है।

तेजस्वी यादव लिए बड़ा झटका

Bihar News : राजद के खेमे में खलबली

विधानसभा के उपचुनाव में राजद को बड़ा झटका लगा है। बिहार के बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जारी है। अब तक के रुझान ने महागठबंधन की नींदें उड़ा दी हैं। खासतौर से तरारी सीट के रुझान से राजद के खेमे में खलबली मची है। यह सीट एनडीए के पाले में लगभग जाती दिख रही है। इस सीट पर बीजेपी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं इमामगंज में भी एनडीए ने बढ़त बना ली है।

Tarari UP Chunav Result Live: तरारी में जीत की ओर भाजपा

तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अब निर्णायक बढ़त ले चुकी है। केवल ढाई राउंड की मतगणना बाकी है। बीजेपी 12250 वोटों से दसवें राउंड में आगे है। यह तेजस्वी यादव लिए बड़ा झटका है। बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट आगे हैं।

Ramgarh Election result Live : छठे राउंड में भाजपा आगे, बसपा पीछे

रामगढ़ सीट पर छठे राउंड की गिनती में भाजपा के अशोक सिंह लगभग 300 वोटों से आगे हो गए हैं। जबकि बसपा ने यहां बड़ा खेल कर दिया है।

अशोक कुमार सिंह (भाजपा)- 35688 वोट

अजीत कुमार सिंह (राजद)- 21292 वोट

सतीश यादव (बसपा)- 35320 वोट

Belaganj Up Chunav Election Result Live : सुरेन्द्र यादव के बेटे पीछे

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : सातवां राउंड

मनोरमा देवी (JDU) : 44652 वोट

विश्वनाथ कुमार सिंह (RJD) : 31250 वोट

मो. अमजद (Jan Suraaj) : 12898 वोट

Imamganj Election Result Live : दीपा मांझी और रौशन के बीच कड़ी टक्कर

इमामगंज विधानसभा उपचुनाव 10वां राउंड

रौशन मांझी (राजद)- 38082 वोट

दीपा मांझी (हम)- 41942 वोट

जितेंद्र पासवान (जन सुराज)- 30319 वोट

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on