Bihar News : सीएम हाउस पहुंची कांग्रेस विधायक, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News में Bihar के Politics से जुड़ी बड़ी खबर है। कांग्रेस की विधायक के सीएम हाउस पहुंचने से सियासी हलचल तेज है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंची कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास

Bihar News : सीएम नीतीश से मिलने पहुंची कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस के विधायक के सीएम हाउस पहुंचने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में कई तरह की खबरें दौड़ने लगी है। कांग्रेस की एमएलए प्रतिमा दास बुधवार को अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई। कांग्रेस विधायक के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। इस बीच खबर यह भी है कि पार्टी आला कमान से नाराज प्रतिमा दास के सीएम नीतीश कुमार से मिलने के बाद सियासी उलटफेर हो सकता है।

Bihar Congress : अखिलेश सिंह व भक्त चरण दास पर लगाए थे आरोप

वैशाली जिले के राजापाकर से कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास लगातार पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। पहले बिहार में पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश सिंह के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोला। उसके बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर जाति एवं लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने पार्टी आलाकमान से दोनों नेताओं की शिकायत की थी। प्रतिमा दास ने यहां तक कहा था कि भक्त चरण दास फर्जी दलित हैं। वह नेताओं से भेदभाव करते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में तब हलचल बढ़ी थी जब विधायक प्रतिमा दास ने बागी तेवर अपनाते हुए अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

MLA Pratima Das : कांग्रेस में टूट की आशंका

बुधवार को विधायक प्रतिमा दास अचानक सीएम हाउस पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान क्या बातें हुई यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। हालांकि उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने आई थी और आज के दिन को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर टूट हो सकती है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on