Bihar News : मंत्री सुमित सिंह का बड़ा दावा, ‘खेला तो होगा’, कांग्रेस के बांकी विधायक हैं कहां? तेजस्वी को करारा जवाब

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में फ्लोर टेस्ट से पहले अपने-अपने दावों की चर्चा। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि खेल अभी बांकी है। वहीं अब मंत्री सुमित सिंह ने दावा कर दिया कि ‘खेला तो होगा’।

मंत्री सुमित ने फ्लोर टेस्ट से पहले कर दिया बड़ा दावा

बिहार में एनडीए के साथ नीतीश के नेतृत्व में बनी नई सरकार को बहुमत साबित करना है। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट की तारीख तय है। इस बीच सबके अपने-अपने दावे हैं। एक तरफ जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार गिरने के बाद कहा था कि खेल अभी बाकी है। वहीं अब मंत्री सुमित सिंह ने दावा कर दिया है की खेल तो होगा।

Watch Video

कांग्रेस के विधायक गए, बांकी हैं कहां?

कांग्रेस विधायकों के टूटने की चर्चा पर मीडिया को जवाब देते हुए मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायकों से हमें क्या लेना-देना? हमारे तो अपने विधायक ही काफी हैं। लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस के 16 विधायक ही हैदराबाद क्यों गए। आखिर बाकी के विधायक कहां हैं? यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि कांग्रेस में टूट की खबर के बाद आनन-फानन में कांग्रेस के 16 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया है। 19 में से 16 विधायक हैदराबाद गए हैं। ऐसे में सुमित सिंह ने पूछा है कि बाकी के तीन विधायक आखिर कहां हैं?

मैं खिलाड़ी रहा हूं, खेला तो होगा : सुमित सिंह

मंत्री सुमित सिंह सोमवार को अपने विभाग की कमान संभालने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरजेडी को सीधे-सीधे चुनौती दे दी है। मीडिया ने जब मंत्री सुमित सिंह से कहा कि तेजस्वी यादव फ्लोर टेस्ट के दिन खेल की बात कर रहे हैं तो सुमित सिंह ने भी करारा पलटवार किया है। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि वह खुद स्पोर्ट्समैन रहे हैं। खेल तो मुझे भी आता है। सुमित सिंह ने तो यहां तक दावा कर दिया कि खेल तो होगा। मंत्री सुमित सिंह का यह दावा सीधे तौर पर राजद को चुनौती है। खेल तो होगा के पीछे की कहानी क्या है यह तो फ्लोर टेस्ट के दिन ही साफ हो पाएगा।

Watch Video

You may also like

0 comments

Floor Test क्या होता है, कितने तरह का होता है? यह भी जानें- कम्पोजिट फ्लोर टेस्ट का मतलब क्या है February 5, 2024 - 6:55 pm

[…] की मौजूदगी जरूरी होती है। जैसे, बिहार में 12 फरवरी को यह होगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on