Bihar News : डीएम के जनता दरबार में कांड, फरियादी ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हड़कंप

रिपब्लिकन न्यूज, मुजफ्फरपुर

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में Muzaffarpur से बड़ी खबर है। डीएम के जनता दरबार में पहुंचे एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने से नाराज होकर आत्मदाह कर लिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अमीन ने दिखाई दिलेरी, डीएम कार्यालय में हड़कंप (फोटो : RepublicanNews.in)

न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह की कोशिश

न्याय नहीं मिलने से नाराज एक फरियादी ने डीएम ऑफिस में ही खुद को आग के हवाले कर दिया। डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की है। घटना के बाद डीएम ऑफिस में हड़कंप मच गया। डीएम ऑफिस में अमीन के पद पर ज्वाइन करने आए एक कर्मी ने दिलेरी दिखाते हुए आग से जल रहे शख्स को बचाया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। यह घटना मुजफ्फरपुर की है।

अमीन ने दिखाई दिलेरी, डीएम कार्यालय में हड़कंप

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर डीएम ऑफिस में जनता दरबार चल रहा था। इसी बीच एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। उसे जलता हुआ देख लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अमीन के पद पर ज्वाइन करने पहुंचे अमरेंद्र कुमार ने आग से जलते हुए शख्स को बचाया। अमरेंद्र ने बताया कि खुद को आग के हवाले करने वाले शख्स के हाथ में पेट्रोल से भरा एक बोतल मौजूद था। उसी पेट्रोल को छिड़क कर फरियादी ने आग लगाई थी। जिला प्रशासन द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि वह करीब 40 फ़ीसदी तक जल गया है। हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है। बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।

Watch Video

जमीनी विवाद से परेशान था शख्स

जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल जख्मी व्यक्ति के पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल व्यक्ति का नाम बिंदा लाल है। उसका जमीनी विवाद चल रहा है। करीब 4 वर्षों से वह जमीनी विवाद के कारण परेशान है। इसी को लेकर वह शुक्रवार को भी जिलाधिकारी परिसर में जनता दरबार के दौरान पहुंचा था। टाउन डीएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति को एसकेएमसीएच भेजा गया है। उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on