GAD Bihar की प्रोमोशन सूची डाउनलोड कर देखें, कौन अब बड़ा बाबू, पीएस या बने निदेशक

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में शुक्रवार देर शाम प्रोमोशन की खबर फिर सामने आयी। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह सूची जारी की है। सूची यहां उपलब्ध है।

Bihar CM Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने निकाला है प्रोमोशन का रास्ता।

चुनावी मौसम आने से पहले जो राजनीतिक हवा चलती है, उसका फायदा सरकारी कर्मचारियों को जरूर मिलता है। केंद्र में यह अमूमन नए वेतन आयोग या डीए आदि के रूप में मिलता है। राज्य सरकार ने भी इस बार कुछ ऐसे ही फायदे देने शुरू किए हैं। राज्य की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने 2016 से प्रोमोशन के लिए परेशान राज्यकर्मियों के लिए इसी महीने रास्ता खोला और अब तेजी से उस दिशा में बढ़ रही है। शुक्रवार को फिर 967 राज्यकर्मियों (Bihar Government Employee) के प्रोमोशन की सूची (Promotion List) जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) की अधिसूचनाओं के अनुसार, बिहार सचिवालय सेवा (BSS) और बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा (BSSS) को प्रोमोशन मिला है, जिनकी सूची नीचे है।

BSSS में 64 को मिला प्रोमोशन, देखें सूची
शुक्रवार को बीएसएसएस के प्रोमोशन को लेकर दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। अधिसूचना संख्या 19783 के तहत बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के 62 राज्यकर्मियों को प्रधान आप्त सचिव बनाकर दशहरे की खुशी दी गई। फिर अधिसूचना संख्या 19784 के जरिये दो राज्यकर्मियों को निजी सहायक से प्रोमोट कर आप्त सचिव बनाया गया।

BSS के 903 अफसरों को मिला प्रोमोशन, सूची देखें
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना संख्या 19785 के तहत 11 बीएसएस अधिकारियों को प्रोमोशन कर निदेशक (संयुक्त सचिव समकक्ष) बनाया। अधिसूचना संख्या 19786 के जरिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 74 बीएसएस अधिकारियों को उप सचिव बनाया। यह अबतक प्रशाखा पदाधिकारी/सहायक के पद पर इसी वेतनमान में काम कर रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग की अगली अधिसूचना संख्या 19787 के जरिए 242 प्रशाखा पदाधिकारियों/सहायकों को अवर सचिव में प्रोमोशन दिया गया। शुक्रवार को ही अधिसूचना संख्या 19788 के जरिए 576 बीएसएस सहायकों को प्रशाखा पदाधिकारी, यानी बड़ा बाबू बनाया गया। इनमें से कई अधिकारी उच्चतर कार्यभार में सेवा देने के बावजूद उस पद का वेतन और सुविधा नहीं ले पा रहे थे।

कैसे निकला प्रोमोशन का रास्ता, यह भी पढ़ें

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on