Bihar News : नीतीश कुमार ने फिर छुए पैर, अब आरके सिन्हा को पैर छू कर किया प्रणाम, वीडियो वायरल

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News में एक बार फिर Nitish Kumar का Video Viral हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा को पैर छू कर किया प्रणाम (फोटो : RepublicanNews.in)

Nitish Kumar : फिर पैर छू कर वायरल हुए सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कभी अफसर का पैर छूने तो कभी मंत्रियों का सिर टकराने वाले सीएम नीतीश कुमार इस बार पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिंह का पैर छू बैठे। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना में एक कार्यक्रम के दौरान जब आरके सिन्हा माइक पर बोल रहे थे, तभी नीतीश कुमार ने अचानक उन्हें पैर छू कर प्रणाम किया। इस बीच अधिकारी और खुद आरके सिन्हा असहज नजर आए। अब इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Watch Video

RK Sinha को पैर छू कर किया प्रणाम, वीडियो वायरल

रविवार को पटना सिटी के नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में चित्रगुप्पू पूजा के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। आदि मंदिर के अध्यक्ष भाजपा नेता और पूर्व सांसद आरके सिन्हा माइक पर बोल रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठते हैं और आरके सिन्हा के पास पहुंचते हैं। नीतीश कुमार ने पहले हाथ जोड़कर आरके सिन्हा को प्रणाम किया और फिर उनका पैर छू लिया। जैसे ही सीएम नीतीश कुमार आरके सिन्हा का पैर छूने लगे, अधिकारी से लेकर आरके सिन्हा तक भौचक रह गए। कुछ देर तक हर कोई एक दूसरे को देखने लगा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on