Bihar News में National Doctor’s Day के दिन Hospital संचालिका का दिल दहलाने वाला कांड सामने आया है। एक वार्ड पार्षद को कमरे में बुलाकर हॉस्पिटल संचालिका ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे घर बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया (फोटो : RepublicanNews.in)
वार्ड पार्षद को भारी पड़ा प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण
एक वार्ड पार्षद और एक अस्पताल संचालिका के बीच प्यार चरम पर था। दोनों एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। वार्ड पार्षद ने महिला से शादी का वादा किया था। वादे के मुताबिक शादी के लिए दोनों को कोर्ट पहुंचना था। महिला कोर्ट भी पहुंच गई। लेकिन प्रेमी वार्ड पार्षद कोर्ट नहीं पहुंचा। ऐसे में महिला को यह समझते देर नहीं लगी कि शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया जा रहा है। प्लान के तहत महिला ने अपने प्रेमी वार्ड पार्षद को घर बुलाया और फिर मौका देखकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। यह सनसनीखेज घटना छपरा से सामने आई है।
Chapra में हॉस्पिटल संचालिका ने कर दिया कांड
छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल चलाने वाली महिला डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बड़ा कांड कर दिया है। वार्ड पार्षद वेद प्रकाश के साथ लाइव इन रिलेशन में रह रही महिला शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि वार्ड पार्षद वेद प्रकाश ने महिला से शादी का वादा किया था। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वार्ड पार्षद अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। महिला ने ही उसे घर पर बुलाया था। इसी बीच प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। वार्ड पार्षद की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से जख्मी वार्ड पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
शादी करने Court नहीं पहुंचा प्रेमी, महिला हुई नाराज
बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालिका ने अपने प्रेमी पार्षद वेद प्रकाश को शादी के लिए राजी कर लिया था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच कोर्ट में शादी की बात तय हुई थी। आपसी रजामंदी के बाद शादी के लिए महिला कोर्ट पहुंच गई थी। लेकिन प्रेमी वेद प्रकाश कोर्ट नहीं पहुंचा। इस बात से महिला बेहद नाराज थी। यही वजह है कि महिला ने अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे घर बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया।