Election 2024 : भाजपा की पहली सूची में पीएम मोदी समेत 195 नाम, पवन सिंह करेंगे ममता के बंगाल में शत्रु से दंगल

रिपब्लिकन न्यूज, नई दिल्ली

by Republican Desk
0 comments

Election 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी के साथ कई चर्चित नाम हैं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी सूची में शामिल हैं।

पहली सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

BJP List for Parliament Election डाउनलोड कर सकते हैं नीचे लिंक से

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Election) के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची (BJP List) जारी कर दी है। पहली सूची में 195 नाम हैं और सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूची में कई चर्चित नाम हैं। बिहार में सीट शेयरिंग पक्का नहीं होने के कारण नाम जारी नहीं किया गया है। भाजपा (BJP News) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुहर के बाद जारी इस सूची में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी का भी सूची में नाम है। भोजपुरी के दबंग एक्टर पवन सिंह को भाजपा ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सामने उतारने का फैसला किया है।

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची देखें

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on