Bihar News : बिहार पुलिस ने एक ट्रक मछली जब्त क्यों कर ली? आप भी खाते हैं यह जहरीली मछली! पढ़ें, क्यों मारा जाएगा इन्हें

रिपब्लिकन न्यूज़, गोपालगंज

by Shishir
1 comment

Bihar News : बिहार की सीमा में शराब पीना-लाना मना है, लेकिन इस बार एक ट्रक में 34 क्विंटल मछली पकड़ी गई हैं। एक ही प्रजाति की मछली। वह भी अपना आकार लेने के पहले। पकड़ी तो गई ही, अब इन्हें मारना भी होगा और मारने का पैसा भी मछली ले जा रहे लोगों से ही वसूला जाएगा। क्यों?

पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश ले जाए जाते समय बिहार में पकड़ा गया यह ट्रक। 24 साल से यह मछली भारत में बैन है। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : 24 साल से भारत में बैन है यह जहरीली मछली

थाई मांगुर नाम है इसका। मांगुर के नाम पर बिकती है। बाजार में मिल भी जाती है (पहचान के लिए ऊपर की तस्वीर देखें)। पुलिस भी आम तौर पर नहीं जानती है कि इसे बेचना गुनाह है। इस सदी की शुरुआत में इसपर पूरे भारत में बैन लग गया था। सबसे पहले केरल ने 1998 में इसपर बैन लगाया था। फिर दो साल बाद पूरे भारत में इसका उत्पादन, इसकी बिक्री और इसका उपभोग बैन कर दिया गया। आज भी यह बाजार में मिल जाती है। लेकिन, इस बार चूंकि 34 क्विंटल मछली लेकर यह ट्रक पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश जा रहा था तो पुलिस का भी माथा ठनका। जांच शुरू हुई। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को जानकारी दी गई। तब पूरा मामला समझ में आया और मछलियों से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया। नियमानुसार इन्हें मारा जाएगा और उसपर होने वाले खर्च का भुगतान भी इस मछली के मालिक को ही करना होगा।

Thai Mangur Fish Banned : मानव मांस तक खाती है यह, हम खाएं तो भी जहरीली है

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर 34 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछ्ली के बच्चे को ट्रक से ले जाते समय जब्त किया है। जब्त मछली पश्चिम बंगला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आरा जिले के बिहिया निवासी दुर्गेश कुमार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के नई हाटी निवासी सरोज हालदार व मूल मातु हालदार एवं नौपाड़ा निवासी पोषन राजवंशी के रूप में हुई है। भारत में बैन इस मछली का सबसे ज्यादा बांग्लादेश में उत्पादन होता है। इसलिए, आशंका है कि इसमें बांग्लादेश का कनेक्शन भी हो। यह मछली जहां भी पायी जाती है, उस जल क्षेत्र के बाकी कीड़ों-जीवों को खा लेती है। यह मानव मांस भी खाती है। इस मछली के शरीर में कई तरह का जहर होता है, जिसके कारण इसपर बैन लगाया गया था।

Cancer Cause : थाई मांगुर मछली से कैंसर का खतरा, हार्ट-लिवर से लेकर प्रजनन तक पर असर

केंद्र सरकार ने 2020 में इस मछली के पालन और प्रजनन पर रोक लगाई थी, क्योंकि इसमें जहरीले अवगुण पाए गए थे। थाई मांगुर मछली इस हद तक मांसाहारी होती है कि पशुओं के साथ मानव-मांस भी खाती है। इस मछली के शरीर में घातक हेवी मेटल्स जैसे आर्सेनिक, कैडमियम, क्रोमियम, मरकरी, लेड आदि की मात्रा इस स्तर पर होती है कि उसे मानव और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर प्रमाणित है कि इस मछली के सेवन से न्यूरोलॉजिकल, यूरोलॉजिकल, गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल और प्रजनन संबंधी बीमारियों की आशंका रहती है। इस मछली का सामान्य तौर पर सेवन करने वाले लोग कैंसर या हृदय संबंधी बीमारियों से घिर सकते हैं।

सांसद की हत्या का दिन मुकर्रर… अब क्या!

You may also like

1 comment

Bihar Board : बिहार बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा का बाकी परिणाम भी जारी किया; आज नहीं डाउनलोड होगा परीक्षा का December 1, 2024 - 9:19 pm

[…] आप भी खा रहे यह जहरीली मछली? बिहार में एक ट्रक बरामद हुई है […]

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on