Bihar News : पूर्व डीजीपी आलोक राज को बड़ी जिम्मेदारी, BSSC के अध्यक्ष पद की मिली कमान

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Bihar News में IPS Alok Raj को राज्य सरकार से मिली बड़ी जिम्मेदारी की खबर है। पूर्व डीजीपी आलोक राज को BSSC का अध्यक्ष बनाया गया है।

IPS Alok Raj : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने आलोक राज

बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राज्य में पदस्थापित बिहार कैडर के सबसे सीनियर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार की रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आईपीएस आलोक राज के कॅरियर में एक और बड़ी भूमिका जुड़ गई है। डीजीपी की तरह यह नई जिम्मेदारी उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।

जीजा साली को बनाना चाहता था भावज, ताकि… नहीं मानी तो मार डाला

BSSC Chairman : खारिज हुई अटकलें, सीएम नीतीश ने जताया भरोसा

बिहार के नए डीजीपी की कमान विनय कुमार को मिलने के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ खास लोगों ने इस बात की अफवाह भी उड़ाई कि आईपीएस आलोक राज सीएम नीतीश कुमार को पसंद नहीं हैं। लेकिन, राज्य सरकार के इस फैसले ने तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। आलोक राज पर भरोसा जताते हुए राज्य सरकार ने उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक बीएसएससी के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल के जिम्मे था। उनसे यह अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर आलोक राज को दिया गया है। बिहार की नीतीश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है। इस लिहाज से बीएसससी अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी मायने रखती है।

रेलवे ने इन रूटों पर दी ट्रेनें

चार राज्यों को जोड़ने वाली एसी स्पेशल ट्रेन चलेगी

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on