Bihar News : Bihar Floor Test : क्या गिर जाएगी नीतीश सरकार? अब बारी JDU विधायकों के पलटने की, अंदर की खबर

0 comments

Bihar News में खबर Bihar Floor Test से जुड़ी हुई खबर। क्या संकट में हैं नीतीश सरकार?

बिहार में सियासी हलचल के बीच जेडीयू खेमे में खलबली मची हुई है। विश्वास मत के लिए बहुमत साबित करना है। लेकिन जदयू विधायक ही अब पलटी मारने पर तुले हुए हैं। कुछ विधायक अब तक सदन नहीं पहुंचे हैं। वहीं परबत्ता विधायक संजीव कुमार को नवादा पुलिस अपने साथ लेकर विधानसभा पहुंच रही है।

तेजस्वी के दावे को हल्के में लेकर की गलती?

तेजस्वी यादव ने जब कहा था कि खेल 12 फरवरी को होगा, तब शायद जदयू को यह उम्मीद नहीं थी कि खेल इतना भारी भी पड़ सकता है। दावे किए जा रहे थे कि आसानी से एनडीए बहुमत साबित कर लेगा। लेकिन अंतिम समय में अब माहौल कुछ और ही हो गया है। जदयू खेमे की हलक सुखी हुई है। क्योंकि उनके कुछ विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं।

Watch Video

संजीव कुमार ने दिखाई ताकत, बागी हुए तो नीतीश के लिए संकट

खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू के विधायक संजीव कुमार जेडीयू को झटका दे सकते हैं। परबत्ता से विधायक संजीव कुमार को नवादा में पुलिस और प्रशासन के द्वारा डिटेन किया जाना बड़ा सवाल बन गया है। विधायक संजीव झारखंड के रास्ते सोमवार की सुबह बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नवादा जिला प्रशासन के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया। उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया। सूत्रों के अनुसार, विधायक को पुलिस की सुरक्षा में विधानसभा लाया जा रहा है।

Watch Video

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on