Bihar News : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर ससुराल वालों पर दामाद की हत्या का केस, 2 साल बाद बड़ा खुलासा

रिपब्लिकन न्यूज, बेतिया

by Jyoti
0 comments

Bihar News में मर्डर मिस्ट्री के खुलासे ने बार किसी को हैरत में डाल दिया है। महिला की हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने दो साल बाद ढूंढ़ निकाला है।

पत्नी की हत्या करने वाले पति को बेतिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Police इस हत्याकांड में खुद उलझ गई

हत्या की इस वारदात ने पुलिस को उलझा दिया था। महिला की हत्या हुई थी। हत्या का आरोप पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर था। फिर आरोपित पति के पिता यानी मृतिका के ससुर ने मृतिका के मायके वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। दावा किया गया कि हत्या कर लाश को गायब मार दिया गया है। एक तरफ पुलिस महिला की हत्या की तफ्तीश कर रही थी तो दूसरी तरफ इस हत्याकांड में आरोपी पति की हत्या के केस ने पुलिस को उलझा दिया। आखिरकार दो साल चली तफ्तीश के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। आरोपित पति की हत्या की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़े कांड को सुलझा लिया है। यह मामला बेतिया से सामने आया है।

Bettiah News : 2022 में दर्ज हुआ महिला की हत्या का FIR

यह हैरतअंगेज घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव की है। गिरफ्तार युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी गामा मुखिया के रूप में की गई है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 7 जनवरी 2022 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी तेतरी देवी ने साठी थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2020 में साठी के धोबनी गांव निवासी गामा मुखिया से की। शादी के बाद दहेज में बाइक के लिए उसकी बेटी के साथ काफी मारपीट की गई। 2022 में गामा मुखिया घर आया और अपनी पत्नी को बुलाकर ससुराल लेकर चला गया। ससुराल ले जाकर उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में विवाहिता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई।

Bettiah Police : आरोपित की हत्या के केस में उलझी पुलिस

महिला की हत्या के मामले में पुलिस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। तभी आरोपी गामा के पिता कैलाश मुखिया ने कोर्ट परिवाद दायर किया। जिसमें आरोप लगाया कि उसके पुत्र गामा मुखिया जब अपने ससुराल शिकारपुर गया तो वापस ही नहीं लौटा। ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों की हत्या मामले में उलझ कर रह गई।

Bettiah News Live : आखिरकार गिरफ्तार हुआ आरोपित पति

इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि गामा को उसके पिता ने कहीं छुपा दिया है। फिर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी तलाश में पुलिस को 2 साल से ज्यादा का समय लग गया। पुलिस की एसआईटी टीम में शामिल एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एसआई चंद्रशेखर कुमार, बिट्टू कुमारी के आदि ने गामा मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on