Bihar News : बेगूसराय में कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी, SP मनीष की टीम ने उठा लिया

1 comment

Bihar News में खबर बेगूसराय से जहां शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। करीब 3 साल से ज्यादा वक्त तक फरार चल रहे इनामी शराब माफिया को पुलिस ने उठा लिया है।

लंबे समय से फरार था शराब तस्कर दयाराम उर्फ डमरू सिंह

बेगूसराय में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। एक तरफ जहां शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए डिलीवरी करने वालों को ‘लाल कोठी’ भेजा जा रहा है। वहीं अंडरग्राउंड होकर शराब तस्करी का सिंडिकेट चलाने वालों को भी पुलिस अब पाताल लोक से ढूंढ निकाल रही है। इसी कड़ी में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बेगूसराय पुलिस को यह बड़ी सफलता गुरुवार की सुबह उस वक्त मिली जब शराब तस्कर के ठिकाने की खबर एसपी मनीष तक पहुंच गई।

एसपी मनीष को मिली इनपुट, बकरी फार्म के निकट होने की मिली खबर

गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे बेगूसराय एसपी मनीष को इनपुट मिली कि शराब तस्कर दयाराम सिंह उर्फ डमरू सिंह एक इलाके में देखा गया है। इस इनपुट को एसपी ने तुरंत कंफर्म करने का निर्देश दिया। फिर पता चला की नीमाचंदपुरा थाना कांड संख्या 105/2020 में फरार चल रहे नीमाचांदपुरा के वनद्वार निवासी राजू सिंह के पुत्र दयाराम सिंह उर्फ डमरू सिंह को जोकिया चौर में एक बकरी फार्म के निकट देखा गया है।

Watch Video

पुलिस को चकमा देने की कोशिश, नहीं काम आई होशियारी

2020 से लगातार फरार चल रहे दयाराम सिंह की तलाश बेगूसराय पुलिस को लंबे समय से थी। जैसे ही उसके ठिकाने की खबर एसपी मनीष को मिली, उन्होंने तत्काल एसडीपीओ सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दिया। इस टीम में नीमाचंदपुरा एसएचओ रंजन कुमार ठाकुर, बब्बन सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने जोकिया चौर को चारो ओर से घेर लिया। छापेमारी के दौरान पहले तो दयाराम ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन लंबे समय से खाक छान नहीं पुलिस उसके झांसे में नहीं आई। आखिरकार दयाराम ने पुलिस को अपनी असलियत बता दी। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

3900 लीटर विदेश शराब हुई थी बरामद, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

दयाराम सिंह सिंह उर्फ डमरू सिंह की गिरफ्तारी नीमाचांदपुरा कांड संख्या 105/ 2020 के मामले में हुई है। यह कांड 6 दिसंबर 2020 को दर्ज किया गया था। तब करीब 3900 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी हुई थी। इस मामले में दयाराम सिंह उर्फ डमरू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। बेगूसराय पुलिस ने दयाराम सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दयाराम सिंह की गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस के लिए अहम कामयाबी मानी जा रही है।

Watch Video

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on