Bihar News में चर्चा Bihar Lok Sabha Election 2024 Exit Poll की हो रही है। इस बीच Republican News आपको हर सीट की वर्तमान स्थिति से अवगत करा रहा है।
देश में Narendra Modi सरकार को बहुमत के संकेत
18वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 1 जून को अंतिम दौर का मतदान पूरा होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आए। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए यानी नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी साफ बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने की तैयारी में हैं। एक्जिट पोल्स में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत मिले हैं।
Bihar में 29 सीटों पर NDA तय, 9 पर लड़ाई, 2 में त्रिकोणीय खेल
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए ने 40 सीटों पर जीत के दावे किए हैं। हालांकि एग्जिट पोल्स कुछ और ही संकेत दे रहे हैं। अलग-अलग सर्वे से जुटाए गए आंकड़ों के संकलन को अगर हम गौर से देखें तो एनडीए 29 सीटों पर आराम से जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा 11 सीटों पर लड़ाई बेहद रोमांच है। खास बात यह है कि 11 में से 9 सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई है। मतलब इन 9 में से भी कई सीट एनडीए के खाते में जा सकते हैं। दो ऐसे सीट भी हैं जहां मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।
Exit Poll Bihar :
- मधुबनी : अशोक यादव/अली अशरफ फातमी (एनडीए आगे)
- मुज़फ़्फ़रपुर : राजभूषण चौधरी/अजय निषाद (एनडीए आगे)
- सारण : राजीव प्रताप रूडी/रोहिणी आचार्य (एनडीए आगे)
- हाजीपुर : चिराग पासवान/शिवचंद्र राम (एनडीए आगे)
- वाल्मीकिनगर : सुनील कुमार/दीपक यादव (एनडीए आगे)
- पश्चिम चंपारण : संजय जायसवाल)/मदन मोहन तिवारी (कांटे की टक्कड़)
- पूर्वी चंपारण : राधा मोहन सिंह/राजेश कुमार (एनडीए आगे)
- शिवहर : लवली आनंद/रितू जायसवाल (कांटे की लड़ाई)
- वैशाली : वीणा देवी/विजय उर्फ मुन्ना शुक्ला (एनडीए आगे)
- गोपालगंज : आलोक सुमन/प्रेमनाथ चंचल (एनडीए आगे)
- सीवान : विजयलक्ष्मी देवी/अवध बिहारी चौधरी/हिना शाहब (त्रिकोणीय)
- महराजगंज : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल/आकाश कुमार सिंह (एनडीए आगे)
- नालंदा : कौशलेन्द्र कुमार/संदीप सौरभ (एनडीए आगे)
- जहानाबाद : चंद्रेश्वर चंद्रवंशी/सुरेंद्र यादव (कांटे की लड़ाई)
- पटना साहिब : रवि शंकर प्रसाद/अंशुल अविजित (एनडीए आगे)
- पाटलिपुत्र : राम कृपाल यादव/मीसा भारती (एनडीए आगे)
- आरा : आर के सिंह/सुदामा प्रसाद (एनडीए आगे)
- बक्सर : मिथिलेश तिवारी/सुधाकर सिंह (कांटे की लड़ाई)
- सासाराम : शिवेश राम/मनोज कुमार (एनडीए आगे)
- काराकाट : उपेंद्र कुशवाहा/राजा राम सिंह (एनडीए आगे)
- नवादा : विवेक ठाकुर/श्रावण कुशवाहा (एनडीए आगे)
- गया : जीतन राम मांझी/कुमार सर्वजीत (एनडीए आगे)
- औरंगाबाद : सुशील सिंह/अभय सिंह कुशवाहा (एनडीए आगे)
- जमुई : अरुण भारती/अर्चना रविदास (एनडीए आगे)
- किशनगंज : जावेद आजाद/मुजाहिद आलम/अख्तरुल इमाम (त्रिकोणीय)
- कटिहार : दुलारचंद गोस्वामी/तारिक अनवर (कांटे की लड़ाई)
- पूर्णिया : संतोष कुशवाहा/बीमा भारती/पप्पू यादव (एनडीए आगे)
- भागलपुर : अजय कुमार मंडल/अजीत शर्मा (एनडीए आगे)
- बांका : गिरधारी यादव/जय प्रकाश नारायण (कांटे की लड़ाई)
- झंझारपुर : रामप्रीत मंडल/सुमन महासेठ (एनडीए आगे)
- सुपौल : दिलेश्वर कामत/चंद्रहास चौपाल (एनडीए आगे)
- अररिया : प्रदीप कुमार सिंह/शाहनवाज आलम (एनडीए आगे)
- मधेपुरा : दिनेश चंद्र यादव/कुमार चंद्रदीप (एनडीए आगे)
- खगड़िया : राजेश वर्मा/संजय कुमार (कांटे की लड़ाई)
- दरभंगा : गोपाल जी ठाकुर/ललित कुमार यादव (एनडीए आगे)
- उजियारपुर : नित्यानंद राय/आलोक मेहता (एनडीए आगे)
- समस्तीपुर : शांभवी चौधरी/सन्नी हजारी (एनडीए आगे)
- बेगूसराय : गिरिराज सिंह/अवधेश राय (एनडीए आगे)
- मुंगेर : ललन सिंह/कुमारी अनीता (कांटे की लड़ाई)
- सीतामढ़ी : देवेश चंद्र ठाकुर/अर्जुन राय (कांटे की लड़ाई)
नोट : एग्जिट पोल के उपरोक्त आंकड़े कई मीडिया संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों का निचोड़ है