Bihar Board : क्या होता है MOET? त्रिपिटक क्या है?… ऐसे 67 सवाल देखें, जिसका जवाब देने वाले बने बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपर

Republican News EXCLUSIVE

by Republican Desk
0 comments

Bihar Board ने इंटर रिजल्ट जारी करने के पहले 20-21 मार्च को टॉपर्स से क्या सवाल पूछे, यह जानना बेहद रोचक है।

बिहार बोर्ड ने 20-21 मार्च को टॉपर्स फाइनल किए। आज दे रहा है इंटर रिजल्ट।

Bihar Board Inter Toppers से पूछे गए सवाल यहां पढ़े

क्या आप जानते हैं कि MOET क्या होता है? यह जीव-विज्ञान का सवाल है। त्रिपिटक के बारे में क्या जानते हैं? यह इतिहास से जुड़ा सवाल है। अगर आप इंटर पास हैं और अपने विषय के हिसाब से इन सवालों का जवाब नहीं जानते हैं तो निश्चित तौर पर आप इस समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की इंटर परीक्षा (Board Result) के टॉपर नहीं बन पाते। जी हां, ऐसे ही प्रश्नों का विषयनिष्ठ उत्तर (Subjective Answer), यानी विस्तृत जानकारी देकर इंटर के टॉपर चुने गए हैं।

फिलहाल, यह बता दें कि MOET, मतलब मल्टीपल ओव्यूलेशन एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी है। इस तकनीक के जरिए एक जानवर में कई अंडों को निषेचित किया जाता है और फिर भ्रूण को बिना किसी सर्जरी के एकत्रित किया जाता है। और, त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ग्रंथ है, जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहित हैं। यह ग्रंथ मूलत: पालि भाषा में है, जिसका विभिन्न भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है।

इंटर रिजल्ट आज दोपहर डेढ़ बजे जारी होगा

बिहार बोर्ड शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे इंटर रिजल्ट (12th result) जारी करेगा। बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट (board result) तैयार कर जारी करने के लिए इंटर परीक्षार्थियों में से टॉपर्स (Bihar Board Inter Toppers) को चुनने की प्रक्रिया बुधवार और गुरुवार, यानी 20 और 21 मार्च को पूरी हुई। रिपब्लिकन न्यूज़ की टीम ने दोनों दिनों के दरम्यान करीब 300 छात्र-छात्राओं के आसपास रहकर उनकी बातचीत सुनी और समझा कि उनसे क्या सवाल पूछे गए।

इन सवालों को एक्सपर्ट से समझने के बाद यहां लिखा जा रहा है। इन सवालों का महत्व तो है ही, यह रोचक भी हैं। इन सवालों का सधा हुआ और सहज जवाब देने वाले ही इंटर टॉपर  (Inter Topper) चुने गए हैं, जिनके नामों की औपचारिक घोषणा शनिवार को बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर (Anand Kishore) कर रहे हैं।

Bihar Board Toppers से पूछे गए सवाल देखें

इंटर परीक्षा में कला (Inter Arts Topper) और विज्ञान  (Inter Science Topper) के टॉपर्स ज्यादा हैं। वाणिज्य  (Inter Commers Topper) टॉपर्स बहुत मुखर होकर बातचीत नहीं कर रहे थे। फिर भी रिपब्लिकन न्यूज़ की टीम ने इन सभी संकायों के होनहारों की आपसी बातचीत से प्रश्न सुने और उन्हें आपको अपडेट रखने के लिए सामने ला रहा है।
देखें प्रश्नों की सूची-

  • महात्मा गांधी के संबंध में बताइए।
  • 1857 का विद्रोह क्या था?  
  •  ग्लोबल वार्मिंग पर अंग्रेजी में लेख लिखिए।
  • आप अपने लक्ष्य के बारे में अंग्रेजी में लिखिए।
  • ‘हँसता हुआ बचपन’ के बारे में लिखिए।
  • राजनीति शास्त्र में Socialism, secularism क्या है?
  • हमारे देश में Fundamental rights कितने हैं? 
  • अर्द्धनारीश्वर पर चार पंक्ति लिखिए।
  • होली के बारे में पांच पंक्ति लिखिए। 
  • क्रांतिक कोण किसे कहते हैं?
  • MOET क्या होता है?
  • दृष्टि दोष कितने प्रकार के होते हैं?
  • अपने जिले की विशेषता बताइए। 
  • Chemical formula reaction के लिए कौन-सा टेस्ट है? 
  • microsporangium क्या होता है ? इसके कितने लेयर होते हैं?
  • हिंदी में काल कितने प्रकार के होते हैं?
  • समास का अर्थ क्या है?
  • गणित में साइन, कॉस, थीटा क्या है?
  • Ohm’s Law में ताप बढ़ाने पर चालकता क्यों बढ़ जाती है?
  • रासायनिक अभिक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक बताइए।
  • इन्फ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट में अंतर बताइए।
  • पराबैंगनी किरणों का पौधों और मानव पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है? 
  • बायोलॉजी का अंग्रेजी में स्पेलिंग बताइए। 
  • Wonder of Science पर लिखिए 
  • Critical angle क्या है?
  • Chemical kinetics के बारे में लिखिए।
  • हिंदी के अपने पसंदीदा कवि के बारे में लिखिए
  • रामधारी सिंह दिनकर के बारे में पांच पंक्ति लिखिए  
  • Double Fertilization को explain कीजिए।
  • DNA  का Structure बनाइए।
  • Electric Plus का formula और definition बताइए?
  • Semiconductor  और insulator की थ्योरी में अंतर बताइए।
  • Iron का Formula बताइए। 
  • Activation energy क्या होता है? 
  • अंग्रेजी में डॉक्टरी पेशे पर लेख लिखिए।  
  • Directive Principle क्या है?
  • लोक सभा और राज्य सभा में क्या अंतर है? इन दोनों में कौन ज्यादा शक्तिशाली है?
  • स्लम्स में कौन लोग रहते हैं? किस तरह का एरिया होता है? 
  • वेस्टर्न कोड कौन-कौन से हैं? सभी का नाम बताइए।
  • हिंदी में अर्द्धनारीश्वर किसने लिखा है और क्या लिखा है इसमें?
  • बहुलक किसे कहते हैं?
  • हिमालय कहाँ है? समझाइए।
  • हिंद महासागर कहाँ स्थित है? 
  • हड़प्पा सभ्यता में कितने और कौन-कौन शहर थे? स्नानागार कहाँ अवस्थित थे? 
  • भूमंडलीकरण क्या होता है? 
  • ग्रामीण और शहरी सभ्यता में क्या अंतर है? 
  • जीव विज्ञान में PCR क्या होता है?
  • अल्कोहल के विभिन्न अवयवों की पहचान कैसे करेंगे?
  • जय प्रकाश नारायण को लोक नायक क्यों कहा जाता है? 
  • राज्य सभा की दो महत्वपूर्ण बातें क्या हैं? 
  • जिद्दू कृष्णमूर्ति ने क्या बताने का प्रयास किया है?
  • सूरदास के बारे में पांच पंक्ति लिखिए।
  • Carbylamine Reaction पर लिखिए।
  • अल्कोहल का टेस्ट कैसे करेंगे?
  • पिछले दिनों जो कानून लागू किया है, उसके संबंध में बताइए।
  • संसद में राष्ट्रपति के क्या अधिकार हैं? 
  • मौलिक अधिकार से आप क्या समझते हैं?
  • त्रिपिटक क्या है? 
  • बौद्ध धर्म की उत्पत्ति के बारे में लिखिए।
  • महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब हुई? 
  • खरीक फसल और रवि फसल से आप क्या समझते हैं ?
  • जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं?
  • भारतीय त्योहारों पर अंग्रेजी में लेख लिखिए।
  • विशेषण किसे कहते हैं? 
  • उज्ज्वल कैसे लिखा जाएगा, लिखकर दिखाइए। 
  • गॉस का प्रमेय क्या है?
  • न्यूटन के तीसरे नियम की व्याख्या कीजिए।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on