General Administration Department Bihar ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9, केंद्रीय सिविल सेवा के एक और बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
2013 के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिवालय खुद जाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को वह लगातार दूसरे दिन सचिवालय पहुंचे और देखा कि अफसर-कर्मचारी समय पर आ रहे या नहीं। इसी के कुछ घंटे बाद बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9, केंद्रीय सिविल सेवा के एक और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के छह अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
भारतीय प्रशासनिक और केंद्रीय सिविल सेवा
दया निधान पांडे (2006 बैच के आईएएस अधिकारी) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चकबंदी निदेशक बनाया गया है। वह भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हैं।
मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह (2007 बैच के आईएएस अधिकारी) को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक आनंद (2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी) को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उपभोक्ता संरक्षण निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह कला संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव हैं।
अनिल कुमार झा (2012 बैच के आईएएस अधिकारी ) को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है। वह कृषि विभाग में संयुक्त सचिव हैं।
संजय कुमार (2017 बैच के आईएएस अधिकारी ) को ग्रामीण विकास विभाग बिहार के मनरेगा आयुक्त की भूमिका दी गई है। वह सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव हैं।
रूबी (2017 बैच की आईएएस अधिकारी ) को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वह वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव हैं।
संजय कुमार सिंह (2017 बैच के ही आईएएस अधिकारी ) को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया। वह कृषि विभाग के संयुक्त सचिव हैं।
अभय कुमार झा (2017 बैच के आईएएस अधिकारी ) को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक बनाया गया। वह सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव हैं।
आशिमा जैन (2008 बैच की आईएएस अधिकारी) को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक की भूमिका से मुक्त कर दिया गया है।
केंद्रीय सिविल सेवा के पदाधिकारी सन्नी सिन्हा (आईआरएसएस ) को बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह परिवहन विभाग के विशेष सचिव हैं।
बिहार प्रशासनिक सेवा
रोचना माद्री को सीवान में महाराजगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वह सीतामढ़ी सदर की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं।
लतीफुर रहमान अंसारी को किशनगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वह सुपौल में निर्मली के अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं।
राकेश कुमार सिंह को भभुआ में मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वह पटना नगर निगम में बांकीपुर अंचल पटनाके कार्यपालक पदाधिकारी हैं।
सत्येंद्र प्रसाद को श्रम संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वह भभुआ में मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी हैं।
संजय कुमार को पटना नगर निगम के बांकीपुर आंचल का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वह सीवान में महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी हैं।
अमिताभ कुमार गुप्ता को पूर्वी चंपारण में रक्सौल का अनुमंडल यह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। वह किशनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी हैं।