School News : बिहार के सबसे प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल संत माइकल में कई स्कूलों के तैराकी के परफार्मर पहुंचे थे। मास्टर अक्षय कुमार मेमोरियल इंटर-स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में सभी ने हुनर दिखाया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब संत माइकल ने ही जीता।
Bihar News : पटना के नामी स्कूलों के तैराक छात्रों ने दिखाया हुनर
कोई प्रतिभावान असमय चला जाए तो परिजन और साथी उसकी याद में कुछ अलग करते हैं। ऐसा ही कम उम्र में ही तैराकी के क्षेत्र में दिग्गज बनकर असमय दुनिया छोड़ गए मास्टर अक्षय की याद में हुआ। सेंट माइकल्स हाई स्कूल (St Michael High School Patna) ने अपने प्रिय तैराकी दिग्गज मास्टर अक्षय कुमार (Master Akshay Kumar) को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 4 अक्टूबर, 2024 को मास्टर अक्षय कुमार मेमोरियल इंटर-स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन सेंट माइकल्स हाई स्कूल बना। दूसरा स्थान लिट्रा वैली स्कूल और
तीसरा स्थान सेंट डोमिनिक सैवियो हाई स्कूल ने हासिल किया।
SMHS Patna Principal : फादर क्रिस्टु ने की सर्वांगीण विकास की बात
कार्यक्रम के दौरान सेंट माइकल्स हाई स्कूल में जुटे शिक्षाविदों ने याद किया कि एक बड़े प्रख्यात शिक्षाविद् ने सही कहा है कि सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां बच्चे के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेंट माइकल्स हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर ए. क्रिस्टु सावरीराजन, एस.जे. ने मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पटना के प्रिंसिपल फादर के. पी. डोमिनिक, सम्मानित अतिथि के रूप में आए मास्टर अक्षय कुमार के पिता कंचन पाठक के साथ निर्णायक, कोच, अतिथि शिक्षकों और विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों स्वागत करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसी प्रतियाेगिताओं के योगदान की बात की। उन्होंने प्रतिभागियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ये प्रतियोगिताएं हमेशा जीतने के बारे में नहीं हैं, बल्कि इनमें भाग लेना और खेल भावना को बनाए रखना ज्यादा खास है। शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रतिभागियों को उनके अद्भुत प्रदर्शन और भागीदारी की भावना के लिए बधाई दी गई।
Sports Event : चार श्रेणियों में इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
पटना के इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चार श्रेणियों- सब-जूनियर (अंडर-12), जूनियर्स (अंडर-14), इंटर्स (अंडर-17) और सीनियर्स (अंडर-19) के तहत फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और रिले की विभिन्न शैलियों में तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया-
- डीपीएस पटना पूर्व
- इंटरनेशनल स्कूल, सीबीएसई
- इंटरनेशनल स्कूल, आईसीएसई
- सेंट डोमिनिक सैवियो हाई स्कूल
- ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल
- सेंट केरेंस सेकेंडरी स्कूल
- बी डी पब्लिक स्कूल
- बिशप स्कॉट बॉयज़ स्कूल
- नोट्रे डेम अकादमी
- लोयोला हाई स्कूल
- सेंट जेवियर्स हाई स्कूल
- लिट्रा वैली स्कूल
- कार्मेल हाई स्कूल
- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल
- त्रिभुवन स्कूल
- शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल और
- डॉन बोस्को अकादमी
- सेंट माइकल्स हाई स्कूल (मेजबान टीम)
मास्टर अक्षय कुमार मेमोरियल इंटर-स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के विजेता
ओवरऑल चैम्पियन | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 112 अंक |
फर्स्ट रनर अप | लिट्रा वैली स्कूल 81अंक |
सेकंड रनर अप | सेंट डोमिनिक सैवियो हाई स्कूल 44 अंक |
सब-जूनियर (लड़के) | सेंट डोमिनिक सैवियो हाई स्कूल 10 अंक |
सब-जूनियर (लडकियाँ ) | लिट्रा वैली स्कूल 08अंक |
जूनियर (लड़के) | लिट्रा वैली स्कूल 13 अंक |
जूनियर (लडकियाँ) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 19 अंक |
इंटर (लड़के) | सेंट जेवियर्स हाई स्कूल 15 अंक |
इंटर (लडकियाँ) | लिट्रा वैली स्कूल/ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल 13 अंक |
वरिष्ठ (लड़के) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 19 अंक |
वरिष्ठ (लड़कियाँ) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 18 अंक |
रिले (लड़के) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 15 अंक |
रिले (लड़के) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 15 अंक |
रिले (लड़कियाँ) | सेंट माइकल्स हाई स्कूल 15 अंक |