Bihar News : पत्नी की हत्या में था फरार, फिर उसी पत्नी, दो बेटी व सास की हत्या कर दी, चौंकाने वाला खुलासा

रिपब्लिकन न्यूज, मधुबनी

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में चर्चा Madhubani में हुई 4 हत्याकांड की। पत्नी, दो बेटी व सास के हत्यारे पर पत्नी की हत्या का मुकदमा पहले से दर्ज है।

दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

दहेज के लिए पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित

उसने पत्नी, दो बेटी व सास की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अब इस हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर फिर से सामने आई है। चार हत्याकांड के आरोपी पर पहले से उसी पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस खूनी वारदात के पीछे दहेज की मांग असल वजह है।

मधुबनी में चार लोगों की हत्या से सनसनी

मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना अंतर्गत सुखेत गांव में पत्नी किरण देवी, बेटी प्रीति, प्रिया और सास प्रमिला देवी को पवन महतो ने मौत के घाट उतार दिया। दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के दशरथ महतो का पुत्र पवन महतो ने एक साथ चार लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी है। अपनी ही पत्नी, दो बेटी और सास की निर्मम हत्या कर पवन महतो फरार है। पुलिस की तफ्तीश में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Watch Video

2021 में दर्ज हुई थी हत्या की एफआईआर, साजिश के तहत खोली चाय की दुकान

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में यह बात सामने आई है कि पवन महतो दहेज के लिए अपनी पत्नी किरण देवी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। करीब 10 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। सितंबर 2021 में पवन महतो ने अपनी पत्नी किरण देवी को जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में उसके खिलाफ सकतपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। क्योंकि सितंबर 2021 में हुई वारदात के दौरान परिजन किरण देवी को मृत मान चुके थे। वारदात के बाद पवन फरार हो गया था। हालांकि लंबे समय तक चले इलाज के बाद किरण देवी की जान बच गई थी। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी किरण देवी ठीक हो गई है तो वह चेन्नई से वापस लौट आया। फिर उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ संबंध ठीक कर लिए। गांव में ही सड़क किनारे चाय की दुकान भी खोल ली। असल में यह उसकी साजिश का हिस्सा था। पवन का घर तारडीह प्रखंड के सकतपुर में पोखाभिंडा पंचायत के अवाम गांव स्थित लक्ष्मीपुर टोला में है। वारदात के बाद से पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on