Bihar Weather Today में मौसम के बदलते मिजाज की बात। गर्मी के बीच बारिश के बाद मौसम फिर से बदलने वाला है।
गर्मी बढ़ते ही बारिश हुई तो हल्की ठंड से लोग बीमार होने लगे। अब एक बार फिर बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर बिहार के 4 जिलों में बारिश की संभावना है। किसानों और नाविकों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 4 जिलों को अलर्ट किया है।
मौसम अलर्ट : इन 4 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व भागों के 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सुपौल, किशनगंज, अररिया और औरंगाबाद जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन चार जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट है।
24 व 25 मार्च को इन 6 जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 मार्च को 6 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ ही बारिश की संभावना है।
दरभंगा सबसे गर्म, पश्चिमी विक्षोभ कर रहा प्रभावित
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड और असम के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। इस कारण 24-25 मार्च को उत्तर-मध्य एवं उत्तर पूर्व भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।