Vande Bharat : बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और पटना साहिब में भी रुकेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

by Republican Desk
0 comments

Vande Bharat ट्रेन बिहार को एक बार में तीन मिल गई, लेकिन स्टॉपेज की मांग भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ी। आखिरकार कुछ ही घंटे के अंदर नए स्टॉपेज की घोषणा हो गई।

रेलवे ने ठहराव को लेकर संशोधित पत्र जारी किया है।

PM Modi के साथ गिरिराज सिंह के लगे जयकारे

पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस ट्रेन का भी लोकार्पण किया था। तब तक रेलवे के अनुसार पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दोनों ही तरफ से सिर्फ दो ही स्टेशनों किशनगंज और कटिहार में ठहराव की घोषणा की गई थी। अब रेल मंत्रालय की ओर से संशोधित ठहराव की जानकारी आई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि भी की है। गाड़ी संख्या 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और पटना साहिब में भी रुकेगी। इस घोषणा से बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जयकारे लगने लगे।

लोकार्पण हो गया, यात्रा 14 मार्च से कर सकेंगे

मंगलवार को बिहार के लिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का लोकार्पण हुआ। इसमें दो ट्रेनें 18 से परिचालन शुरू करेंगी, लेकिन गाड़ी संख्या 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से चलने लगेगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और पटना साहिब स्टेशन पर इस ट्रेन के रुकने का समय रेलवे की ओर से अधिकृत तौर पर जारी नहीं किया गया है। अबतक रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 14 मार्च से 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 13.00 बजे खुलकर 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रुकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

दो ट्रेनों में एक पटना से लखनऊ, दूसरी गया-सासाराम होकर

22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन पटना और गोमतीनगर से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 06.05 बजे खुलेगी। फिर 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन रुकते हुए 14.30 बजे गोमतीनगर लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह, 18 मार्च को 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ के गोमतीनगर से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे  पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रुकते हुए 23.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 

20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से 05.10 बजे खुलेगी। फिर 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी,  08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम एवं 12.15 बजे  पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 16.05 बजे खुलकर 16.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी। 

पीएम मोदी ने दी सौगात

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on