Vande Bharat : पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर एक साथ इन ट्रेनों को रवाना किया। जिन स्टेशनों पर वंदे भारत रुकेगी, उन सभी प्रमुख स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहारवासियों को तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। इन तीनों ट्रेनों को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर एक साथ रवाना किया। जिन स्टेशनों पर वंदे भारत रुकेगी उन सभी प्रमुख स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी थी। इन तीनों ट्रेनों का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। इस तरह बिहार से अब कुल पांच वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इनमें से अकेले चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से चलेगी।
जानिए, किन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
पटना जंक्शन से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से खुलेगी और डीडीयू, बनारस, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर होते हुए अयोध्या से लखनऊ जाएगी। वहीं रांची से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गया और डीडीयू होते हुए बनारस पहुंचेगी। पटना जंक्शन से खुलने वाली न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी जायेगी। इसका ट्रायल रन पूरा हो चुका है।
गाड़ी संख्या 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस– यह ट्रेन 18 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन पटना और गोमतीनगर से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जाएगी। 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 06.05 बजे खुलकर 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन रुकते हुए 14.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। दिनांक 18 मार्च को 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रुकते हुए 23.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस- यह ट्रेन 14 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जाएगी। 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 14 मार्च को ही 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 13.00 बजे खुलकर 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रुकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस- यह ट्रेन 18 मार्च से चलेगी। यह ट्रेन रांची और वाराणसी से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जाएगी। 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से 05.10 बजे खुलकर 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम एवं 12.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 18 मार्च को ही 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 16.05 बजे खुलकर 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी।