Bihar News में खबर ED Raid से जुड़ी हुई। आरजेडी नेता सुभाष यादव के यहां हुई छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है।
लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता सुभाष यादव गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद शनिवार की देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पीछे कई वजह सामने आई है। सुभाष के ठिकानों से करोड़ों रुपए कैश मिलने की खबर है।
देर रात गिरफ्तार किए गए सुभाष यादव, कोर्ट में हुई पेशी
शनिवार को पूरे दिन ईडी ने सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद देर रात ईडी ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष यादव को बेऊर जेल भेज दिया गया है। बालू के कारोबार में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई हुई है। बालू कारोबारी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की गयी थी। पटना समेत आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात ही से ईडी ने सुभाष को कोर्ट में पेश किया था।
दो करोड़ कैश मिलने की खबर, ईडी ने किए जब्त
सुभाष यादव के ठिकानों से ईडी को 2 करोड़ रुपए कैश मिलने की खबर है। इसके बाद ही ईडी ने सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। ईडी ने सुभाष यादव को कोर्ट में पेश भी किया है। फिलहाल सुभाष यादव को गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ईडी को सुभाष यादव के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपए नकद मिलने की बात सामने आयी है। इस पैसे को ईडी ने जब्त किया है। इसके अलावा निवेश और जमीन से जुड़े कागजात भी मिले हैं।
लालू के करीबी, ब्राडसन कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर हैं सुभाष
सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। वे लालू यादव के बेहद करीबी हैं। 2019 में झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से राजद ने इन्हें अपना प्रत्याशी भी बनाया था। बड़ी बात ये है कि सुभाष यादव के खिलाफ पहले भी ईडी के साथ ही सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई कर चुकी है। सुभाष यादव की गिरफ्तारी आरजेडी के लिए बड़ा झटका है।