Bihar News : शाबाश Bihar Police, पिस्टल व गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल में पकड़ाए दारोगा जी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में इस वक्त बात बिहार पुलिस के उस दारोगा की जिसे नेपाल पुलिस ने पिस्टल और गर्लफ्रेंड के साथ दबोच लिया। किसी तरह दारोगा को तो वहां से बचा लिया गया। लेकिन अब एसपी ने दे दिए हैं जांच के आदेश।

लाल घेरे में आरोपी दारोगा अमन सिंह

बिहार पुलिस की अजब-गजब कहानी है। क्राइम कंट्रोल तो छोड़िए, खुद के दारोगा भी बिहार पुलिस के कंट्रोल में नहीं हैं। तभी तो मधुबनी जिले के एक दारोगा को नेपाल में पुलिस ने पिस्टल और गर्लफ्रेंड के साथ दबोच लिया। बड़ी मशक्कत के बाद बिहार पुलिस ने अपने दारोगा को छुड़ा लिया है। अब मधुबनी एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

खाकी फिर हुई दागदार, दारोगा पर गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल में सरकारी पिस्टल लहराने का आरोप

मधुबनी के अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित दारोगा अमन सिंह ने बिहार पुलिस की साख को दागदार कर दिया है। अमन सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। नेपाल पुलिस ने सिविल ड्रेस में हथियार लहरा रहे दारोगा को अपने गर्लफ्रैंड के साथ सरकारी पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दारोगा नेपाल में पिस्टल में लहरा रहे थे। इसकी सूचना जब मधुबनी पुलिस को हुई तब काफी मशक्कत के बाद दारोगा अमन सिंह को मधुबनी पुलिस ने छुड़ा लिया।

Watch Video

एसपी ने दिए जांच के आदेश, क्या दारोगा पर होगी कार्रवाई ?

एसपी सुशील कुमार ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार को सौंपा है। अब देखना होगा कि दारोगा अमन सिंह के खिलाफ कार्रवाई होती या फिर खाकी के दाग को धोने की कोशिश की जाती है। चूंकि मामला दारोगा से जुड़ा है इसलिए अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं । फिलहाल झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरीय अधिकारी के संज्ञान में है मामला, जांच हो रही है : एसडीपीओ

झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने ‘रिपब्लिकन न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि यह मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में है। मेरे संज्ञान में भी ये मामला आया है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर मैं इसकी जांच कर रहा हूं। नेपाल पुलिस द्वारा लड़की के साथ दारोगा के पकड़े जाने के सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि यह जांच का विषय है। जल्द ही जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा।

Watch Video

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on