Bihar News में खबर तबादले से जुड़ी हुई। नीतीश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला कर दिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। एक साथ 26 आईएएस अफसर के अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अफसर का तबादला कर दिया गया है। कई जिलों के डीएम बदल गए हैं तो कई नगर निगम को नए नगर आयुक्त मिले हैं। तबादले की इस सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। बिहार सरकार ने इन्हें तत्काल अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया है। कहा जा रहा है कि यह ट्रांसफर पोस्टिंग आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है।
संयुक्त सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक बदले
सुरेश चौधरी को पंचायती राज का सचिव बनाया गया है। किशोर चौधरी राजस्व एवं भूमि सुधार के संयुक्त सचिव बने हैं। इसी तरह उदिता सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। पशुपालन निदेशक की कुर्सी तरनजीत सिंह को मिली है। विशाल राज को उद्योग तकनीक की जिम्मेदारी दी गई है। आरिफ अहसन को नगर विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वही इस योगेश कुमार सागर को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बिहार एड्स समिति के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी अनिल कुमार को दी गई है। जबकि शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। चंद्रिका अन्नी को महुआ एसडीओ के रूप में तैनात किया गया है। वहीं सत्येंद्र सिंह को बेगूसराय नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। जबकि दीपेश कुमार को मधुबनी का डीडीसी बनाया गया है।
0 comments
[…] बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों क… […]