Bihar News : अभी मैं हिंदू हूं, कल को मैं नमाजी हो जाऊं, इसमें कौन सी बड़ी बात है, Nitish के मंत्री का ज्ञान

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में बात Nitish Kumar के मंत्री Ashok Chaudhary की। अशोक चौधरी का मानना है कि देश का लोकतंत्र इसलिए मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि ‘अभी मैं हिंदू हूं, कल को मैं नमाजी हो जाऊं, इसमें कौन सी बड़ी बात है’।

देश का लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था : अशोक चौधरी

चुनावी मौसम है और इस मौसम में वोटों को समेटने के लिए गरमा-गरम बयान सियासी थाली में परोसे जा रहे हैं। ऐसा ही एक बयान नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी का सामने आया है। मंत्री ने अपने ज्ञान का बखान करते हुए बताया है कि इस देश का लोकतंत्र इसलिए मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था। मंत्री यह भी कहते हैं कि वह हिंदू तो हैं, लेकिन अगर कल को नमाजी हो गए तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? धर्म तो अपनाने की चीज है।

देश का लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था

एक तरफ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में दावा किया है कि देश का लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था। लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूटने का काम किया था। लूटा हुआ धन और संपत्ति लेकर इंग्लैंड चले गए थे। जमुई में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुग़ल भागे नहीं। जो कुछ भी भारत में था वह रह गया। लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूट लिया और लूटा हुआ धन और संपत्ति अपने साथ इंग्लैंड ले गए। जिसके चलते हम आर्थिक रूप से कमजोर हो गए।

मुझे दिव्य ज्ञान मिल जाए। मैं नमाजी हो जाऊं। इसमें कौन सी बड़ी बात है?

अशोक चौधरी ने मुगल शासकों पर देश में इस्लाम को बढ़ावा देने के लिए मुगलों को दोषी ठहराया। साथ ही, चौधरी ने यह भी कहा कि मैं रोज हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और रुद्राभिषेक करता हूं। अभी मैं हिंदू हूं। कल को मैं अजमेर शरीफ जाऊं और वहां मुझे दिव्य ज्ञान मिल जाए। मैं नमाजी हो जाऊं। इसमें कौन सी बड़ी बात है? धर्म तो अपनाने की चीज है।

भाजपा राम मंदिर का राजनीतिकरण कर रही है : चौधरी

राम मंदिर के समारोह में नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि अगर उन्हें न्यौता मिलेगा, तो उनपर निर्भर करता है कि वो जाएंगे या नहीं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा भाजपा राम मंदिर का राजनीतिकरण कर रही है। मंदिर का निर्माण तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। इसमें बीजेपी की क्या भूमिका है। केंद्र सरकार को राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मुद्रास्फीति और बेरोजगारी पर काबू पाने के बारे में सोचने की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on