Bihar News में इस समय बात CM Nitish Kumar के गृह जिले नालंदा में हुई एक वारदात की। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दावे ये भी किए जा रहे हैं कि कहीं अपनों की गोली ने ही तो नहीं ले ली जान?
बिहार में कानून का राज स्थापित होने के दावों के बीच CM Nitish Kumar के गृह जिले से खूनी वारदात की खबर सामने आई है। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खीरू विगहा गांव में सोमवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के दाहा विगहा गांव निवासी रामाशीष पासवान का बेटा मंटू कुमार है। मंटू की मौत के बाद परिजन बेहद आक्रोशित हैं। हालांकि, चर्चा इस बात की भी है कि भीड़ में चल रही गोली ने मंटू की जान ले ली। गोली किसने चलाई यह साफ नहीं हो पाया है। मृतक के परिजन जमीनी विवाद को भी इस वारदात की वजह बता रहे हैं। लेकिन गांव में इस बात की भी चर्चा है कि कहीं अपनों की गोली ने ही तो मंटू की जान नहीं ले ली?
मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान वारदात
मृतक के परिजनों का कहना है कि खीरू विगहा गांव में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार की रात मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस लोहंडा जा रहा था। विसर्जन जुलूस जैसे ही पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंचा, अचानक गोलियां चलने लगी। परिजनों का दावा है कि जमीनी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
अमरीक गोप का आदमी था मंटू, अब गोली चलाने वाले की तलाश
मृतक मंटू कुमार के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह अमरीक गोप का आदमी था। अमरीक गोप का कई लोगों से विवाद है। आशंका है कि इसी विवाद में खूनी वारदात हुई है। हालांकि, अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं गांव में इस बात की भी चर्चा है कि कहीं अपनों की गोली ने ही तो मंटू की जान नहीं ले ली। फिलहाल इस बात की तफ्तीश भी की जा रही है कि भीड़ का फायदा उठाकर गोली किसने चलाई।