Nitish Kumar सरकार में रविवार को भी छुट्‌टी नहीं, 49 अफसरों के ट्रांसफर का शासनादेश

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में रविवार की शाम प्रमुख खबर सामान्य प्रशासन विभाग से निकली। तीन अलग-अलग नोटिफिकेशन के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 48 अफसरों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अफसर को नई पोस्टिंग मिली।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर दिखाया है कि रविवार को भी छुट्‌टी नहीं रहती। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के चार दर्जन अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी की ट्रांसफर सूची तैयार की और उसे देर शाम जारी भी किया।

इकलौते IAS, जिनका ट्रांसफर हुआ
2020 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार निशांत विवेक कहलगांव भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी थे। रविवार को जारी शासनादेश के तहत उन्हें सारण जिले के सोनपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति भी प्रदान की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सिर्फ एक ही अधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ।

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला
नालंदा के वरीय उप समाहर्ता आशुतोष रंजन को रोहतास में सासाराम सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। बेगूसराय के वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जहानाबाद की अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रेया कश्यप को भोजपुर जिला के पीरो का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए। कैमूर के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार को गया में टेकारी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह को गया में शेरघाटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। हाजीपुर की अपर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह को सारण में मढ़ौरा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार को सीवान सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा के वरीय उपसमाहर्ता अमित कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सीवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा को हाजीपुर सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार को सुपौल सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पश्चिमी चंपारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी नीरज कुमार को सुपौल में वीरपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सारण में मढ़ौरा के अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलिन प्रताप राणा को पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर को राजगीर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी उमेश कुमार भारती को दरभंगा में बिरौल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अररिया के वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार को भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। शिवहर के वरीय उपसमाहर्ता अशोक कुमार मंडल को भागलपुर में कहलगांव का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। 

BAS officers Transfer सूची जारी है
राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा को जहानाबाद का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को अररिया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी साकेत कुमार को सीतामढ़ी में पुपरी का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। सारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी नवनील कुमार को अररिया सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। कटिहार की जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोजी कुमारी को फारबिसगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सीवान निवासी सीतामढ़ी के पुपरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण में अरेराज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के जगदीशपुर की अनुमंडल पदाधिकारी सीमा कुमारी को शिवहर का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर में पीरो के अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को पश्चिम चंपारण का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को सारण का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। गया के टेकारी की अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा को कैमूर का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। गया के शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमण को जमुई का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। जहानाबाद सदर के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को किशनगंज का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। सारण मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार को कटिहार जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश को बक्सर जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार को अररिया का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार को सहरसा का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रविंद्र को पश्चिम चंपारण का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया।

BAS officers Transfer सूची जारी है
वैशाली के हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। दरभंगा के बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार कापर को समस्तीपुर का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। सुपौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को खगड़िया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। सुपौल के वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र यादव को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर को आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला को मुंगेर का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार को बक्सर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश गौतम को बांका का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। अररिया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंकर शरण ओमी को सारण में जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। शिवहर की जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजाता राज को समाज कल्याण विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव ललन प्रसाद को पश्चिम चंपारण का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। मुंगेर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी मोहम्मद मंजूर आलम को सुपौल का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on