Bihar News : गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने ही मार डाला, लड़कियों से बात करने से रोका तो कर दी हत्या

रिपब्लिकन न्यूज, रोहतास

by Jyoti
0 comments

Bihar News : प्रेमिका गर्भवती थी। उसने प्रेमी को अन्य लड़कियों से बात करने से मना किया। गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

firing shot shooting fired bihar news bihar police

Love Affair : प्रेमी कई लड़कियों से करता था बात, रोका तो प्रेमिका की हत्या

करीब 7 साल पहले दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा। सामाजिक और पारिवारिक विरोध के बावजूद दोनों ने शादी रचा ली। इस सदमे में लड़की के पिता की मौत हो गई। समय बीता तो प्रेमिका और प्रेमी के बीच कुछ अन्य लड़कियां आ गईं। प्रेमी कई लड़कियों से बात करने लगा। प्रेमिका ने इसका विरोध किया प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसका गला घोंट उसकी हत्या कर दी। रोहतास से सामने आई इस वारदात से लोग सहम गए हैं।

Rohtas News : प्रेम विवाह के बाद सदमे में हुई थी पिता की मौत

रोहतास जिले में जब एक प्रेमिका ने प्रेमी को अन्य लड़की से बात करने से मना किया तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। वह शव को अस्पताल में छोड़कर परिजनों के साथ फरार हो गया। दरअसल 7-8 साल पहले दिनारा के ताल्हा अंसारी ने दिनारा की ही रेशमा खातून से लव मैरिज किया था। उसकी प्रेमिका रेशमा गर्भवती थी। इसी बीच प्रेमी को अन्य लड़की से बातचीत करता देख प्रेमिका ने पकड़ लिया। दोनों के बीच अनबन होने लगी। आखिर में प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका रेशमी खातुन की हत्या कर दी। मृतिका के चाचा ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी 7-8 साल पहले हुई थी। इस सदमे में लड़की के पिता ने दम तोड़ दिया था।

Bihar Crime : हत्या के बाद अस्पताल में शव छोड़ फरार हुआ प्रेमी

चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी रेशमी खातुन के प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना का कारण प्रेमिका द्वारा प्रेमी को किसी अन्य लड़की से बात करने का विरोध करना बताया जा रहा है। जब उसने अपने प्रेमी को किसी अन्य लड़की से बात करते देखा तो उसने इस बात का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका पर वार कर दिया और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने प्रेमिका की शव को विक्रमगंज धनगाई अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on