Bihar News : कीचड़ होली के बाद गंगा स्नान करने के चार बच्चे डूब गए। दो बच्चों को लोगों ने बचा लिया। जबकि दो की मौत हो गई।
Begusarai News : गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम
होली की खुशियों के बीच बेगूसराय से मातम भरी खबर सामने आई है। कीचड़ होली खेलने के बाद गंगा स्नान करने गए चार बच्चे गंगा की लहरों में डूब गए। गोताखोरों ने इनमें से दो बच्चों को बचा लिया है। जबकि दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद डूबे दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। यह घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव की है।
Begusarai Bihar : बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
खरहट गांव में शुक्रवार की दोपहर कीचड़ का होली खेलने के बाद चार बच्चे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान एक बच्चा गंगा नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के दौरान एक-एक कर चारो बच्चे गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों द्वारा दो बच्चों को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि दो बच्चे का पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा दो बच्चों का शव बरामद किया गया।
Ganga River : हादसे में इन बच्चों की हुई मौत
मृतक बच्चों की पहचान खरहट गांव निवासी राजकुमार राय के 13 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार और स्वर्गीय अरुण कुमार राय के 16 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है।एक साथ एक गांव के दो बच्चों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। होली की खुशी गम में तब्दील हो गई है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोपहर में कीचड़ का होली खेलने के बाद बच्चे गंगा नदी में स्नान करने गए थे।