Husband Wife : पत्नी ने छिपाई ऐसी बात कि पति ने रोते-हंसते दे दी जान; उत्तर प्रदेश के आगरा की खबर चर्चा में

रिपब्लिकन न्यूज़, आगरा

by Rishiraj
0 comments

Husband Wife : यह खबर है तो उत्तर प्रदेश की, लेकिन विश्वास पर टिकने वाले परिवारों वाले देश के हर शख्स को ऐसा सच भी जानना चाहिए। यहां एक पत्नी ने ऐसी बात छिपाई थी कि सोशल मीडिया के जमाने में वही बात सामने आने पर पति ने रोते-हंसते जान दे दी।

Agra Uttar Pradesh : पत्नी करने वाली थी सुसाइड, मगर पति ने जान दी

जान देने की यह खबर कई दिन पहले की है, लेकिन अब इसमें एक ऐसा खुलासा हुआ है कि जानना जरूरी है। यह बदलते माहौल में बिगड़ती जिंदगी की एक ऐसी कहानी है, जिसमें जान देने वाली थी पत्नी, लेकिन उसने देरी की तो पति ने ही आत्महत्या कर ली। अबतक सामने आए दो वीडियो के आधार पर यह कहानी सामने आयी है। पत्नी ने शादी के बाद पति को यह तो बता दिया कि उसका किसी से अफेयर चल रहा था, लेकिन शारीरिक संबंधों की जानकारी नहीं दी।

किसी और ने सोशल मीडिया के जरिए पति तक यह बात पहुंचाई और फिर यह खटास इतनी बढ़ी कि पत्नी को एहसास हुआ कि उसने गलत कर दिया है। इस एहसास के साथ पत्नी ने जान देने की तैयारी में एक वीडियो भी बनाया। लेकिन, वह यह फैसला अमल में लाती, इससे पहले धोखे से टूटे पति ने वीडियाे बनाकर अपनी स्थिति पर हंसते और पत्नी की करतूत पर रोते हुए जान दे दी। यह उत्तर प्रदेश के आगरा का मामला है, जहां टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी निकिता शर्मा से मिले धोखे को आधा-अधूरा छिपाते हुए जान दे दी थी।

Husband Wife : बहन ने भाई के माेबाइल से भाभी का वह वीडियो पुलिस को दिया

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 6 मिनट 47 सेकंड के वीडियो बनाते हुए 24 फरवरी को आगरा में साड़ी से लटक कर जान दे दी थी। मानव ने पत्नी निकिता शर्मा के सच को बहुत हद तक छिपाते हुए जान दी थी। अब मानव की बहन ने अपने भाई की आत्महत्या के बाद उसके ही मोबाइल का एक वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति से खेद जताते हुए अपना ही लिखा एक लेटर पढ़ रही है।

निकिता कह रही है कि उसने शादी के बाद मानव को अपने विवाह-पूर्व संबंध के बारे में तो बता दिया था, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह अभिषेक के साथ जिस्मानी रिश्ते में थी। वीडियो में निकिता अपने मामा पर गलत करने का आरोप लगा रही है। यह वीडियो किस हद तक सही है और इसमें कही गई बातों के कारण ही तो मानव से आत्महत्या नहीं की, यह जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निकिता ने मानव को प्रताड़ित करने के लिए दहेज में फंसाने जैसी धमकी दी थी या नहीं।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on