Bihar News : भूमिहार, वैश्य, कोइरी, मारवाड़ी, राजपूत, केवट व कुर्मी विधायक बन रहे मंत्री, कैबिनेट विस्तार में इन्हें मिलेगी जगह !

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में कैबिनेट विस्तार आज होना है। इसके पहले भाजपा कोटे के सात संभावित मंत्रियों का नाम सामने आ गया है।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में सभी जातियों को सेट करने की रणनीति बनाई है

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज

बिहार में 2025 चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट नए रंग में दिखेगी। सियासी दांव खेलते हुए भाजपा ने आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में सभी जातियों को सेट करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत बुधवार को कैबिनेट विस्तार होना है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया है। भाजपा कोटे के उन सात विधायकों का नाम सामने आ चुका है जिन्हें मंत्री बनाए जाने की संभावना।

Dilip Jaiswal : 7 विधायक बनाए जाएंगे मंत्री

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा के बाद यह साफ कर दिया कि आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यही वजह है कि दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के तुरंत बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस्तीफा को मंजूरी दे दी। दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि बीजेपी कोटा से सात विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा के बाद शाम 4 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मंत्री दिलीप जयसवाल का इस्तीफा, राजभवन भेजी गई चिट्ठी

Nitish Kumar Cabinet : इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

संभावित नाम (जाति/विधानसभा क्षेत्र के साथ)

कृष्ण कुमार मंटू-कुर्मी- विधायक (अमनौर विधानसभा)

विजय मंडल- केवट – अररिया विधानसभा

राजू सिंह-राजपूत-साहेबगंज विधानसभा

संजय सरावगी- मारवाड़ी – दरभंगा विधानसभा

जीवेश मिश्रा- भूमिहार -जाले विधानसभा (दरभंगा)

सुनील कुमार-कोइरी- बिहारशरीफ विधानसभा

मोती लाल प्रसाद-तेली,वैश्य- रीगा विधानसभा

आरसीपी के आरोप से चिराग को लगी मिर्ची

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on