Bihar News : हॉस्पिटल के बेड पर पड़े शख्स की हत्या करने पहुंचे किलर, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा, वर्चस्व की लड़ाई में खूनी खेल

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
1 comment

Bihar News : अस्पताल के बेड पर पड़े एक शख्स की हत्या की जानी थी। सुपारी किलर हत्या करने पहुंच चुके थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

firing shot shooting fired bihar news bihar police
पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की हत्या की साजिश

Patna News : पहले हमले में बचा तो हॉस्पिटल में हत्या की प्लानिंग

गैंगवार में एक खूनी वारदात हुई थी। इसमें एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। करीब एक सप्ताह पहले हुए इस खूनी खेल में वह व्यक्ति गोली लगने से जख्मी था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच अस्पताल में उसकी हत्या की साजिश रची गई। अपराधी अस्पताल में उसे मारने पहुंचे थे। लेकिन तभी इसकी भनक परिजनों को लग गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात से पहले ही अपराधियों को दबोच लिया। पटना पुलिस के इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। अस्पताल में हत्या की साजिश रचे जाने का बड़ा खुलासा हुआ है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव ने दी जानकारी

Patna City : 18 फरवरी को मारी गई थी प्रेम राज को गोली

18 फरवरी को पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छरहट्टा जिया तमोली गली में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था। वर्चस्व की लड़ाई के दौरान अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमराज शाह को गोली मारी थी। इस गोलीबारी में प्रेम राज जख्मी था और उसे चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस कांड में शिबू कुमार उर्फ शिवम यादव, अमित कुमार उर्फ रोहन और कौशल कुमार को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस इस कांड की तफ्तीश कर रही थी और अपराधियों की तलाश जारी थी। इसी बीच राजेश्वर अस्पताल में भर्ती प्रेमराज शाह को दोबारा मारने की साजिश रची गई।

Patna Police : राजेश्वर अस्पताल में हत्या की साजिश का खुलासा, एक गिरफ्तार

पटना सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे राजेश्वर अस्पताल में भर्ती प्रेम राज के हत्या की साजिश की जानकारी मिली। पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी राजेश्वर अस्पताल में प्रेमराज की हत्या करने पहुंचे हैं। इसी दौरान परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी एक अपराधी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार और पुलिस टीम ने हत्या करने पहुंचे समस्तीपुर के ताजपुर निवासी लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उसका साथी अमित कुमार, शिव कुमार उर्फ शिवम यादव और विवेक कुमार फरार हो गया है। इस मामले में विकास कुमार के आवेदन पर चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। अपराधी के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है। ASP अभिनव ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में शिबू ने हत्या की साजिश रची थी।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on