Bihar News : कामेश्वर चौपाल के घर से 50 लाख की चोरी, सोने का मुकुट भी गायब, पटना में बड़ी वारदात

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : राम मंदिर के ट्रस्टी रहे दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अपराधियों ने करीब 50 लाख की संपत्ति गायब कर दी है।

कामेश्वर चौपाल के घर चोरी

Patna News : दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर 50 लाख की चोरी

राम मंदिर के ट्रस्टी रहे पूर्व एमएलसी दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। 7 फरवरी को उनके निधन के बाद परिजन श्राद्ध कर्म के लिए सुपौल स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। इसी बीच राजधानी पटना में उनके आवास पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों के अनुसार, करीब 50 लाख की संपत्ति चोरी हुई है। चोरों ने कामेश्वर चौपाल को सम्मान में मिले सोने का मुकुट भी गायब कर दिया है। यह घटना पटना के बेऊर थाना इलाके में हुई है।

Patna Police : बेऊर इलाके में वारदात, सोने का मुकुट भी गायब

7 फरवरी को कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद श्राद्ध कर्म के लिए परिवार सुपौल में मौजूद था। इसी बीच बेऊर थाना के समीप उनके आवास में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिवंगत कामेश्वर चौपाल के बेटे विद्यानंद विवेक ने बताया कि 15 फरवरी तक लोग घर में आए थे। उसके बाद से घर बिल्कुल बंद था। इसी बीच अलमीरा तोड़कर सोने- चांदी के सभी आभूषण गायब कर दिए गए। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय चौपाल को सम्मान में मिले सोने का मुकुट भी चोरी हो गया है।

Kameshwar Chaupal : रोटी के साथ राम का दिया था नारा

कामेश्वर चौपाल सुपौल जिले के कमरैल गांव के मूल निवासी थे। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखी थी। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों साधु-संतों और लाखों कारससेवक इसमें जुटे थे। उस वक्त वह विहिप के संयुक्त सचिव थे। उन्हें राम मंदिर का ट्रस्टी भी बनाया गया। वह वर्ष 2002 में विधान पार्षद बनाए गए थे और 2014 तक विधान पार्षद रहे। स्व. चौपाल बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। रोटी के साथ राम का नारा देने वाले कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास कार्यक्रम में पहली ईंट रखी थी।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on