Bihar News : पुलिस मुख्यालय की टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। इस रेड में 10 महिलाओं समेत कुल 20 लोगों को डिटेन किया गया है।
Bihar Police : पुलिस हेडक्वार्टर की टीम ने अरवल में की छापेमारी
पुलिस मुख्यालय की नजर सूबे के हर इलाके की गतिविधियों पर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुख्यालय की स्पेशल टीम ने अरवल जिले के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 10 महिलाओं समेत 20 लोगों को डिटेन किया गया है। डिटेन किए गए लोगों में कई नाबालिक लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय की टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो अंदर का नजारा देख सभी के होंश उड़ गए। छापेमारी के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी एक एनजीओ के इनपुट पर की गई है।
Arwal News : देह व्यापार का खुलासा, कंडोम बरामद
अरवल के सदर थाना इलाके में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि इसकी जानकारी लोकल पुलिस को भी थी। लेकिन लोकल पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। लिहाजा एक एनजीओ ने पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मुख्यालय के आदेश पर पुलिस मुख्यालय के कमजोर वर्ग डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने NGO के सदस्यों के साथ मिलकर इलाके में छापेमारी की। करीब चार घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान कल 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने छापेमारी की तो कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए।
Sex Racket : कटघरे में अरवल पुलिस, आखिर कैसे चल रहा था धंधा?
मुख्यालय टीम की इस छापेमारी ने अरवल पुलिस पर सवाल उठाए हैं। सवाल यह कि आखिर लंबे समय से सदर थाना इलाके में देह व्यापार का यह धंधा कैसे चल रहा था? जब पटना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर दिया तो लोकल पुलिस आखिर कैसे मामले को दबाए बैठी थी? अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक का कहना है कि पटना पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी की है। इसमें अरवल पुलिस ने भी सहयोग किया है। आगे जांच और कार्रवाई की जाएगी।