New Delhi Railway Station : कुंभ जाने वाली दो ट्रेनें कैंसिल… एनाउंसमेंट सुनते ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

by Rishiraj
0 comments

New Delhi Railway Station : कुंभ के नाम पर इस बार देश की राजधानी में भगदड़ मच गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले दो ट्रेनों के रद्द होने की एनाउंसमेंट सुनने के बाद मची अफरातफरी में 18 की मौत की खबर सामने आ रही है।

new delhi railway station stampede

Stampede : रेलवे मौतों की संख्या नहीं बता रहा, अस्पताल में मृतकों-घायलों की कतार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे हुए दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने मौतों की पुष्टि करते हुए घायलों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।

शनिवार की रात यह हादसा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर उस वक्त हुआ जब यात्रियों की भारी भीड़ कुंभ जाने के लिए ट्रेनों के इंतजार में थी और सूचना मिली कि दो ट्रेनें रद्द हो गई हैं। ट्रेनें रद्द हुईं या विलंब, इसकी पुष्टि किए बगैर ही भारी भीड़ दूसरी तरफ अचानक जाने लगी। इसी भागमभाग में यात्रियों का दबाव बढ़ा और स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी की स्थिति उत्पन्न हो गई, हालांकि पहले नॉर्दन रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने भगदड़ की बात से इनकार किया था और इसे केवल अफवाह करार दिया था।

New Delhi Railway Station : उप राज्यपाल ने संवेदनाएं प्रकट की, जांच के आदेश

मौतों की पुष्टि हो रही है, इसलिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिलहाल भगदड़ या मौत की पुष्टि किए बगैर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे मंत्रालय ने जानकारी दी कि रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है। यह घटना महाकुंभ के समय हुए 2013 के प्रयागराज हादसे की याद दिलाती है, जब भीड़ की वजह से भगदड़ मचने पर 36 लोग अपनी जान गवां बैठे थे। अब इस ताजा हादसे ने एक रेलवे सुरक्षा की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुखद हादसे में रेलवे ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की सूची जारी करते हुए परिजनों को मुआवजे की घोषणा की गई है।

▪️ मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
▪️ गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
▪️ मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

मृतकों की सूची

  1. Aaha Devi w/o Ravindee nath r/o Buxure Bihar Age 79 years
  2. Pinky Devi w/o Upender Sharma r/o Sangam Vihar Delhi age 41 years
  3. Sheela Devi w/o Umesh Giri r/o Sarita Vihar delhi age 50 years
  4. Vyom s/o Dharamveer r/o Bawana Delhi age 25 years
  5. Poonam Devi w/o Megh Nath r/o Saran Bihar age 40 years
  6. Lalita Devi w/o santosh r/o Parna Bihar Age 35 years
  7. Suruchi D/o Manoj shah r/o Muzaffarpur Bihar age 11 years
  8. Krishna Devi w/o Vijay shah r/o Samastipur Bihar age 40 years
  9. Vijay sah s/o Ram Sarup sah r/o Samastipur Bihar age 15 years
  10. Neeraj s/o Inderjeet paswan r/o Vaishali Bihar age 12 years
  11. Shanti Devi w/o Raj Kumar Manjhi r/o Nawada Bihar age 40 years
  12. Pooja Kumar D/o Raj Kumar manjhi r/o Nawada Bihar age 8 years
  13. Sangeeta Malik w/o Mohit Malik r/o Bhiwani Haryana age 34 years
  14. Poonam W/o Virender Singh r/o Mahavir enclave age 34 years
  15. Mamta Jha w/o Vipin Jha r/o Nangloi Delhi age 40 years
  16. Riya Singh d/o Opil Singh r/o sagarpur delhi age 7 years
  17. Baby Kumari d/o Prabhu sah r/o bijwasan Delhi age 24 years
  18. Manoj s/o Panchdev Kushwaha r/o Nangloi Delhi age 47 years

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on