Bihar News : बच्चों को दरिंदों से बचाइए! मां का दर्द- ‘चार महिलाओं के साथ 3 पुरुषों ने जुड़वा बहनों को मार डाला’

रिपब्लिकन न्यूज़, गोपालगंज

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : अपने आसपास भी बच्चों पर किस हद तक खतरा है, यह दिखा रही है खबर। हत्या का यह मामला पहले ही सामने आया था, लेकिन अब उसके पीछे की कहानी सामने आ रही है। जुड़वां बच्चियों की मां ने इस हत्याकांड में चार महिलाओं का नाम भी दिया है। तीन गिरफ्तार हो गई हैं।

Bihar Police : सरसों के खेत में ले जाकर मिट्टी मुंह में भर दिया… बच्चियों की जान ली

दूसरों के बच्चों के मासूम चेहरे पर मर मिटने के दिन खत्म हो गए! कन्या पूजन करने वाला समाज कुंआरी कन्याओं की ऐसी हत्या पर चुप कैसे रह सकता है? इन जुड़वां बहनों की हत्या की खबर पहले ही आई थी, लेकिन अब यह तस्वीर और इनकी मां की पूरी बात पुलिस तक पहुंची है। ऐसी बात जो, दुश्मनी की इंतहा दिखाती है। ऐसी बात, जो यह बताती है कि दूसरों के बच्चे कितने भी मासूम हों, उनकी मुस्कान पर हत्यारों का दिल नहीं पसीजता। और, इस केस में जैसा कि मां बता रही- महिलाएं भी शामिल हैं। जितने पुरुष, उससे एक ज्यादा महिला। मतलब समझना और मुश्किल नहीं है। मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है।

Twins Murder News : तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, तीनों पुरुष व एक महिला फरार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की जुड़वां बच्चियों की हत्या के मामले में अबतक सात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों महिलाएं हैं। एक महिला और तीनों पुरुष आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फैसला कोर्ट को लेना है, लेकिन उससे पहले इन दो बच्चियों की बदनसीब मां की बातें समझने की कोशिश कीजिए। उसका दर्द बांटने की कोशिश कीजिए। और, साथ ही समझिए कि किसी का कोई बच्चा सुरक्षित है?

Bihar News : बदनसीब मां की बातें, उन्हीं के शब्दों में ला रहे हैं… फैसला कोर्ट करे

मृत बच्चियों की मां पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया- “रिद्धि और रितिका जुड़वां थीं। पांच साल की उम्र थी। पिछले साल दुर्गा पूजा में कन्या पूजन के समय कई घरों से उन्हें बुलावा था। आज मैं उन मासूमों को मारने वालों के लिए देवी दुर्गा से सजा मांग रही हूं। रिद्धि और रितिका अक्सर साथ ही रहती थीं। हत्या के समय भी साथ थीं। सोमवार को करीब तीन बजे जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर दोनों पैदल अपने घर आ रही थीं। रोज ऐसे ही आती थीं, खेलते-कूदते। लेकिन, सोमवार को हमसे दुश्मनी रखने वाले गांव के मुनीलाल सिंह और पवन कुमार ने दोनों को रास्ते में पकड़ लिया।

वह उन्हें सरसों के खेत में लेते गए, जहां पहले से पिंटू सिंह भी था। मुनिलाल सिंह ने फोन कर प्रियंका देवी, आरती देवी, सुदामा देवी और मालती देवी को वहीं बुलाया और फिर सबने मिलकर मेरी बेटियों कोा मार दिया। जब दोनों के मुंह में मिट्टी भरा जा रहा था, तो उन्होंने आवाज लगाई। चीख सुनकर गांव के लोग खोजते हुए खेत में पहुंचे, लेकिन हमसे दुश्मनी रखने वालों ने दोनों को तब तक मार दिया था। छोटी-सी जान कितना बर्दाश्त कर पातीं। इनका कलेजा नहीं कांपा इतनी छोटी और मासूम बच्चियों को मारने में। हमने इन सातों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दी है। अबतक चार फरार हैं। हमें न्याय चाहिए।”

IPS Officer को परिनिंदा की सजा!

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on