Bihar News : बिहार में फिर एक एनकाउंटर की खबर है। अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में अपराधी को गोली लगी है।
Bihar Police : मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी में मुठभेड़
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने चेतावनी दी थी। अगर अपराधी फायर करेंगे तो क्रॉस फायरिंग होगी। राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में फिर एक बार एनकाउंटर हुआ है। भागने की कोशिश कर रहे अपराधी ने पुलिस पर गोली चलाई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है। गोली अपराधी के पैर में लगी है। इस हमले में थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। यह वारदात मुजफ्फरपुर के नगर थाना इलाके में हुई है।
Muzaffarpur News : सरकारी पिस्टल से अपराधी ने की फायरिंग
शहर का चर्चित स्मैक माफिया मनोज साह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। मनोज मिठानपुरा के सौदा गोदाम इलाके का निवासी है। शहर में और भी जगहों पर उसने मकान बना रखा है। नगर थाने की पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान उसने दारोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की गाड़ी पर यह गोली लगी। गाड़ी पर सवार थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज साह के पांव में गोली लगी।
देर रात मोतीझील में हुई मुठभेड़ में घायल मनोज को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस रात में छापेमारी करने निकली थी। मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Muzaffarpur Police : चाय दुकान चलाने वाला मनोज बना स्मैक डीलर
मनोज साह का शहर में स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना इलाके में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय है। मिठानपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा में ज्यादातर स्मैक मनोज के सिन्डीकेट के बिकते है। उसके दोनों पुत्र भी इस धंधे से जुड़े है। पांच साल पहले तक मनोज चाय की दुकान चलाता था। लेकिन स्मैक के धंधे में जुड़ने के बाद करोड़ो रुपये कमाई की। कई करोड़ से उसने जमीन खरीदकर मिठानपुरा में कई मंजिली भवन बनाई है। पुलिस उसकी संपत्ति जप्त करेगी।
1 comment
[…] यह भी पढ़ें- बिहार में फिर पुलिस एनकाउंटर […]