Bihar News : फैमिली रेस्टोरेंट में देह का धंधा! आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Republican Desk
2 comments

Bihar News : फैमिली रेस्टोरेंट में देह व्यापार के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस की छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

रेस्टोरेंट से लड़कियों को इस तरह पकड़े जाते देख लोग चौंक गए। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : फैमिली रेस्टोरेंट में देह व्यापार का खुलासा

एक फैमिली रेस्टोरेंट (Family Restaurant) में सेक्स रैकेट का धंधा चलाए जाने की खबर थी। पुलिस ने रेड से पहले रेकी की। इनपुट कन्फर्म हुआ। पक्की जानकारी मिली कि फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। लिहाजा पुलिस (Bihar Police) ने टीम ने पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि यहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस की रेड के बाद इस खुलासे से आसपास के लोग (Bihar News) भी चौंक गए हैं।

Patna Police : बाढ़ के रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पहुंची पुलिस

पटना पुलिस की यह कार्रवाई बाढ़ अनुमंडल में हुई है। यहां एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने जब छापा मारा तो देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बाढ़ के एसबीआर चौक पर मौजूद रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की टीम जब छापा मारने पहुंची तो रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं हैं।

Bihar News : कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, रेड के दौरान रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। इस फैमिली रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स का यह गंदा धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने यहां छापेमारी की है। इस रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग यहां जमा हो गए थे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्लान आ गया सामने

You may also like

2 comments

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on