Bihar News : पटना में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर चली गोली? पुलिस की तफ्तीश में खेल कुछ और निकला

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News में Patna से बड़ी खबर है। यहां एक नेता ने खुदपर कातिलाना हमले का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में यह मामला एक्सीडेंट के विवाद से जुड़ा पाया गया है।

सरवन कुमार अग्रवाल ने खुद पर गोली चलाए जाने का लगाया आरोप

Patna News : पारस गुट के नेता ने गोलीबारी के लगाए आरोप, खुली पोल

राजधानी पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ने खुद पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन कुमार अग्रवाल ने दावा किया है कि उनके ऊपर हमला किया गया है। सरवन अग्रवाल का दावा है कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। उन्होंने कहा है कि हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की जांच में यह मामला सरवन अग्रवाल की स्कॉर्पियो गाड़ी और ई रिक्शा के बीच हुए टक्कर से जुड़ा पाया गया है। ई रिक्शा चालक ने भी सरवन अग्रवाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

Patna Police : रालोजपा नेता पर हमले की जांच में पुलिस का खुलासा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन कुमार अग्रवाल ने अपने ऊपर हमले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पटना के SK पुरी थाना इलाके में रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे उन पर गोली चलाई गई है। यह घटना एसके पुरी थाना अंतर्गत उदयन हॉस्पिटल के समीप हुई है। सुबह के 10:30 बजे RLJP के नेता सरवन कुमार अग्रवाल पर हमले की सूचना से पुलिस भी हैरत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Bihar Police : रिक्शा चालक को नेता ने पीटा : परिजन

मीडिया से बात करते हुए सरवन अग्रवाल ने कहा कि हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। वह जब उदयन अस्पताल के समीप मौजूद थे, तभी उन पर गोली चलाई गई है। हालांकि फिलहाल या मामला संदिग्ध बन गया है। क्योंकि पुलिस के अनुसार यह मामला एक्सीडेंट से जुड़ा है। पुलिस ने गोली चलने की भी पुष्टि नहीं की है। SDPO सचिवालय 2 ने कहा है कि सरवन अग्रवाल की गाड़ी का ई-रिक्शा के साथ टक्कर हुआ था। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही गोली चलने के कोई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सरवन अग्रवाल की स्कॉर्पियो गाड़ी और ई रिक्शा में टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। ई-रिक्शा चालक के परिजनों ने सरवन अग्रवाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on