Bihar News में बड़ी खबर पटना के बाढ़ सा आ रही है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
Patna News : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी से पहले सरेंडर
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। अनंत को पटना पुलिस किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती थी। पटना पुलिस की टीम ने बाढ़ में घेराबंदी शुरू कर दी थी। कई थानों की पुलिस बाढ़ पहुंच चुकी थी। इसी बीच अनंत सिंह के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि नौरंगा गांव में हुए गैंगवार से जुड़े मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली थी। पटना के सीनियर एसपी अवकाश कुमार ने शुक्रवार की सुबह ही कहा था कि पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।
Anant Singh : बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह का आत्मसमपर्ण
नौरंगा फायरिंग मामले में अनंत सिंह के विपक्षी सोनू सिंह ने सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार की सुबह-सुबह सोनू सिंह ने पंचमाला थाने में आत्मसमर्पण किया था। इस बीच खबर सामने आई कि पटना पुलिस गैंगवार के इस मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी। अनंत सिंह की गिरफ्तारी से पहले बाढ़ इलाके में कई थानों की पुलिस को उतारा गया था। बाढ़ के अलावा मोकामा और बख्तियारपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। इस बीच अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
Mokama News : नौरंगा गांव में गैंगवार, गोलीबारी
यह मामला नौरंगा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गिरोह के बीच हुए गैंगवार से जुड़ा है। दो दिन पहले दोनों गिरोह के बीच हिंसा की खबरें आई थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर नौरंगा गांव पहुंचकर फायरिंग करने का आरोप है। वहीं सोनू मोनू गिरोह पर भी जबरन घर में ताला लगाने का आरोप है। इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज किया जा चुके हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि उन्होंने सरेंडर कर दिया है।