Patna School Closed News Today : बिहार में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड ने जिंदगी पर लगाम लगा दी है। मौसम विभाग का अलर्ट आ चुका है। इस बीच बिहार के पांच जिलों में स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं।
School Closed In Bihar : बिहार में कड़ाके की ठंड, 3 जिलों में स्कूल बंद
बिहार कोहरे की चादर में लिपटा है। ठंड का प्रकोप तकरीबन हर जिले में देखने को मिल रहा है। सुबह के समय सड़कें सन्नाटा हैं। विजिबिलिटी इतनी कम है कि पास में खड़ी गाड़ियां और लोग नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर स्कूलों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार के पांच जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला किया है। अन्य जिलों के अभिभावक कड़ाके की ठंड से बेहद चिंतित हैं। पटना में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
Patna News : डीएम ने 23 जनवरी तक स्कूल बंद करने का दिया आदेश
मौसम विभाग के अलर्ट और भीषण ठंड को देखते हुए पटना में स्कूल एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। पटना में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। कक्षा 8 से ऊपर के क्लास सुबह 9 से 3:30 तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि कक्षा 8 से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 तक संचालित होंगी। पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित गतिविधियों पहले की तरह चलती रहेगी। जिलाधिकारी का यह आदेश 23 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
School News : पूर्वी चंपारण और गोपालगंज स्कूल बंद करने का आदेश
बिहार के दरभंगा, पूर्वी चंपारण (Motihari News) और गोपालगंज (Gopalganj News) जिले में प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेशों में अगले तीन दिनों तक प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों को बंद रखने की बात कही गई है। गोपालगंज जिले में जिला प्रशासन ने 24 जनवरी तक आठवीं तक के सभी कक्षाओं को सस्पेंड कर दिया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू है। आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3:30 तक संचालित किया जाएगा।
पूर्वी चंपारण में 23 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पटना में स्कूल एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। पटना में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। सीतामढ़ी और दरभंगा में भी इसी तारीख तक इसी तरह बंद का आदेश आया है। ठंड में कनकनी का प्रभाव इतना है कि अगर कहीं धूप भी निकल रही है तो भी उसका असर शरीर पर नहीं पड़ रहा। लोग के हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं।
Bihar Weather : बिहार में ठंड का बढ़ने वाला है प्रकोप
बिहार के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहेगा। सुबह में धूप निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। दो या तीन दिनों बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।