Bihar News में हैरान करने वाली खबर है। Bihar Police के DSP पर सरकारी हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है।
Bihar Police : बर्थडे पार्टी के दौरान गोली लगने से एक की मौत, डीएसपी पर हत्या का आरोप
जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस जन्मदिन की पार्टी में कई युवक शामिल थे। तभी पुलिस और युवकों के बीच बहस हो गई। इसी बीच डीएसपी ने अपने बॉडीगार्ड तथा तीन-चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बर्थडे पार्टी को बंद करने के निर्देश दिए। युवकों ने इसका कारण पूछा और विरोध किया। गुस्से से तमतमाए डीएसपी ने अपने सरकारी हथियार से आधा दर्जन राउंड गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हैं। यह आरोप सासाराम पुलिस पर लगे हैं। डीएसपी का नाम मोहम्मद आदिल है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद बिहार पुलिस कटघरे में है। हालांकि एसपी ने साफ किया है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि गोली किस हथियार से चली है।
Sasaram News : बादल के सीने में लगी गोली, मौत
नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के नजदीक रामजानकी मंदिर के समीप स्थित एक परिसर में शुक्रवार की देर रात बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। युवक 32 वर्षीय राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल के सीने में गोली लगने से मौत हुई है। युवक शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र था। वहीं पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान दो युवक अतुल कुमार और विनोद कुमार के घायल होने की बात बताई जा रही है।
Sasaram Bihar : डीएसपी ने चलाई 6 राउंड गोली : पीड़ित
मृतक के चाचा संजीव सिंह के अनुसार, बादल अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था। उसी दौरान सासाराम ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। रात के समय पार्टी में हो रहे शोरगुल या किसी अन्य बात को लेकर पुलिस और युवकों के बीच धक्का-मुक्की तथा झड़प होने लगी। इसके बाद पुलिस वालों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक बादल को लग गई, जिसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डीएसपी ने अपने सरकारी रिवाल्वर से 6 राउंड गोली चलाई है। जिससे एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं।
Sasaram Police : शराबबंदी के नाम पर फंसाने की दी गई धमकी
मृतक के परिजनों का आरोप है कि डीएसपी मोहम्मद आदिल वहां वसूली करने पहुंचे थे। शराबबंदी के नाम पर डीएसपी ने वसूली की कोशिश की। पैसे देने से इनकार करने पर ही उन्होंने गोली मार दी। परिजनों ने यह भी कहा है कि डीएसपी ने सभी को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी है। इस मामले में सासाराम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं एसपी रोशन कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जाएगी।