Nitish Kumar : क्या देर रात बिगड़ी सीएम नीतीश की तबियत, विज्ञापन छपने के बाद सभी कार्यक्रम रद्द होने का मतलब क्या है?

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
1 comment

Nitish Kumar की तबियत खराब है। पटना से लेकर राजगीर तक के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए। आखिर सीएम नीतीश को अचानक हुआ क्या है?

अशांत व अस्थिर हो चुके हैं सीएम नीतीश : तेजस्वी

Bihar News : सीएम नीतीश के संभी कार्यक्रम रद्द, बिगड़ी तबीयत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त मीडिया की सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी तबीयत खराब होना। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पटना से लेकर राजगीर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। इसके लिए बाकायदा अखबारों में विज्ञापन तक छप चुके थे। विज्ञापन का प्रकाशित होना यह साफ करता है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गुरुवार की रात तक तय था। लेकिन अचानक शुक्रवार की सुबह उनके सभी कार्यक्रम रद्द होने की खबर आई। बताया गया कि नीतीश कुमार बीमार हैं और इसलिए डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। हालांकि सीएम नीतीश की सेहत को लेकर कई तरह के सवाल हमेशा उठते रहे हैं।

Watch Video

Bihar Politics : विज्ञापन छप चुका था, देर रात बिगड़ी सेहत?

शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पटना से लेकर राजगीर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। मुख्यमंत्री को ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। शाम में उनकी मुलाकात अडानी ग्रुप के एमडी प्रणव अडानी से होनी थी। बिहार के लिए यह बड़ा मौका था। बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया जाना था। लेकिन सेहत खराब होने के कारण सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। नीतीश कुमार को राजगीर में भी कार्यक्रमों में शामिल होना था। शुक्रवार को सभी अखबारों में इसके लिए बाकायदा विज्ञापन तक प्रकाशित किए जा चुके थे। लेकिन अचानक सीएम नीतीश के तबीयत बिगड़ने की खबर आई। राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का अनावरण होना था। इस कार्यक्रम का विज्ञापन भी अखबारों में प्रकाशित हो चुका था।

Watch Video

Tejashwi Yadav : अशांत व अस्थिर हो चुके हैं सीएम नीतीश

सीएम नीतीश की सेहत बिगड़ने के बाद अब उनकी आगामी यात्रा भी रद्द होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 23 दिसंबर से ‘प्रगति यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। उनकी प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसंबर से शुरू होगा और इसका समापन 28 दिसंबर को होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार के 5 जिलों की यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश की यात्रा पर नेता-प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा था। तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आदत, चरित्र, चाल- चलन एवं चंचलता के चलते एक पखवाड़े में एक ही यात्रा का कई बार नाम बदल चुके है। पहले महिला संवाद, फिर समाज सुधार और अब प्रगति यात्रा। यह दर्शाता है कि वो मानसिक रूप से कितने अशांत व अस्थिर हो चुके हैं।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on