Maharashtra Ministers List 2024 : फडणवीस कैबिनेट के 39 मंत्रियों ने ली शपथ, अपना नाम नहीं देख किसने पद छोड़ा?

रिपब्लिकन न्यूज़, नागपुर

by Rishiraj
0 comments

Maharashtra Ministers List 2024 : महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो गया है। रविवार को मुंबई की जगह नागपुर में शपथ ग्रहण हुआ। इसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली। सूची में नाम नहीं देख पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के एक विधायक ने उप नेता पद से इस्तीफा दे दिया।

इसी महीने फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे थेफोटो साभार- BJP

Maharashtra Cabinet Ministers : नागपुर में किस दल के कितने विधायकों ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार का मंत्रिमंडल (महाराष्ट्र मंत्रिमंडळ) विस्तार हो गया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को राजधानी मुंबई की जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए चर्चित शहर नागपुर में 39 नए मंत्रियों (Cabinet Minister of Maharashtra) को पद एवं गोपनीयता की शपथ (Maharashtra Cabinet Ministers) दिलाई। इस दशक में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार नागपुर में जाकर हुआ। इससे पहले 1991 में यहां मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण हुआ था।

Maharashtra Minister List : भाजपा से मंत्री बनने वालों की सूची देखें

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, शिरडी विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, कोथरुड विधायक चंद्रकांत पाटिल, जामनेर विधायक गिरीश महाजन, ऐरोली विधायक गणेश नाइक, मलबार हिल विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, शिंदखेड़ा विधायक जयकुमार रावल, विधायक पंकजा मुंडे, औरंगाबाद पूर्व विधायक अतुल सावे, रालेगांव विधायक अशोक उइके, बांद्रा पश्चिम विधायक आशीष शेलार, सतारा विधायक शिवेंद्र सिंह भोसले, मान विधायक जयकुमार गोरे, भुसावल विधायक संजय सावकार, कणकवली विधायक नितेश राणे, खामगांव विधायक आकाश फुंडकर, परवटी विधायक माधुरी मिसाल, वर्धा विधायक पंकज भोईर, जिंतूर विधायक मेघना बोर्डिकर ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

Maharashtra Cabinet : एकनाथ शिंदे के एक विधायक भड़के, कौन बने मंत्री

एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से जलगांव विधायक गुलाबराव पाटिल, मालेगांव बाहरी विधायक दादा भुसे, दिग्रस विधायक संजय राठौड़, रत्नागिरी विधायक उदय सामंत, पाटन विधायक शंभुराज देसाई, औरंगाबाद पश्चिम विधायक संजय शिरसाट, ओवला मजीवड़ा विधायक प्रताप सरनाईक, महाड़ विधायक भरत गोगावले, राधानगरी विधायक प्रकाश आबिटकर, रामटेक विधायक आशीष जायसवाल, दापोली विधायक योगेश कदम ने शपथ ली। मंत्री पद के लिए बनी सूची में अपना नाम नहीं देखकर एकनाथ शिंदे वाले शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है।

Maharashtra Mantrimandal : अजीत पवार के एनसीपी से यह बनाए गए मंत्री

अजीत पवार के एनसीपी की ओर से मंत्रीपद की शपथ लेने वालों में कागल विधायक हसन मुश्रिफ, विधायक धनंजय मुंडे, इंदापुर विधायक दत्तामामा भरणे, श्रीवर्धन विधायक अदिति तटकरे, सिन्नर विधायक मानिकराव शिवाजी राव कोकाटे, डिंडोरी विधायक नरहरी झिरवाल, वाई विधायक मकरंद जाधव पाटील, अहमदपुर विधायक बाबासाहेब पाटिल, पुसाद विधायक इंद्रनील नाईक ने शपथ ली।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on