Bihar News में मुजफ्फरपुर की यह घटना सुर्खियों में है। साले की शादी में गए बहनोई की लाश फंदे से लटकती मिली है।
Muzaffarpur News : ससुराल के समीप पेड़ से लटकती मिली लाश
साले की शादी में आए बहनोई की मौत से सनसनी फैल गई है। लाश ससुराल के समीप पेड़ से लटकती मिली है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर में हुई यह घटना सुर्खियों में है। फिलहाल मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ चुका है। मृतक के पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है। मृतक की पहचान मोतिहारी के राजेपुर स्थित बखरी गांव के उमेश पासवान (29 वर्ष) के रूप में हुई है।
Muzaffarpur Bihar : पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
मृतक उमेश के परिजन ने बताया कि वह अपने साले की शादी में 25 नवम्बर को ससुराल आया था। आगे की रश्म को लेकर यहीं रुक गया। शनिवार की देर रात पुलिस ने मृतक के पिता को फोन बताया कि आपके बेटे की मौत हो गई है। पिता का आरोप है कि उमेश की पत्नी ने उसकी हत्या करवा दी है। वह बेटे से लड़ाई झगड़ा किया करती थी। सबसे बड़ी बात यह कि इतनी बड़ी घटना के होने के बाद भी जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई। उमेश पासवान के ससुराल वालों ने इस घटना जानकारी नहीं दी।
Muzaffarpur Police : आत्महत्या मान रही है पुलिस, वजह ये है
उमेश की शादी 10 वर्ष पूर्व कुढ़नी के वाजिदपुर गांव में हुई थी। कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि देर रात एक शव बरामद होने की सूचना मिली थी। मृतक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। अब तक यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। जानकारी मिली है कि पत्नी की विदाई नहीं हो रही थी। इस कारण उमेश नाराज था। इसलिए उसके द्वारा सुसाइड किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।