Bihar News : तीन लोगों ने किया जादू! युवक बन गया किशोर; बिहार पुलिस ने ‘खिलाड़ियों’ पर दर्ज की प्राथमिकी

रिपब्लिकन न्यूज़, दरभंगा

by Shishir
1 comment

Bihar News : उम्र घटाने हुआ दिखाने के लिए एक से बढ़कर एक विज्ञापन आते हैं। इनके खिलाफ कोर्ट में दावा भी किया जाता रहा है। लेकिन, यहां ताे बाकायदा उम्र घटा दी गई। यह अनूठा जादू करने वाले तीन ‘खिलाड़ियों’ के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

breaking news bihar news
बिहार से इस समय यह बड़ी खबर सामने आ रही है। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : जन्म तिथि में हेरफेर की वजह जानकर पुलिस भी हैरान

उम्र घटाने का ऐसा करिश्मा बहुत कम देखने को मिलता है। यह करिश्मा बिहार के दरभंगा (Darbhang Bihar) में सामने आया है। करिश्मा करने वाले खिलाड़ियों में एक स्कूल के हेडमास्टर (Head Master) हैं, दूसरे अधिवक्ता (Advocate) और तीसरे एडवोकेट-कम-नोटरी पब्लिक (Notary Public)। इतना बड़ा करिश्माई खेल किसी अच्छे काम के लिए नहीं किया गया। छेड़खानी के आरोपी युवक को किशोर बनाने के लिए यह सब किया गया, ताकि उसकी सजा गंभीर की जगह मामूली में बदल जाए। छेड़खानी के आरोपी युवक को किशोर दिखाने के लिए उसकी जन्मतिथि में बदलाव का पूरा खेल स्कूल से लेकर शपथ पत्र तक में किया गया। अब यह खेल सामने आया है तो पुलिस भी हैरान है। क्योंकि, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कोर्ट से उसे नाबालिग होने के नाम पर जमानत मिल गई थी।

Molestation Case : कॉलेज से लौट रही छात्रा से की थी छेड़खानी

19 अक्टूबर 2023 को कॉलेज से लौटते समय एक युवती के साथ शुभम कुमार सिंह और उसके दोस्त ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर युवती को पीटा भी था। तब भी यह मामला खूब चर्चा में रहा था। दरभंगा की बहेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कृष्ण कन्हैया सिंह के पुत्र शुभम कुमार सिंह सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी दरभंगा मण्डल कारा दरभंगा में बंद है। शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तारी के समय उम्र के हिसाब से युवक माना गया था, लेकिन अब उसकी जमानत कराने के लिए उसके दादा मिथिलेश प्रसाद सिंह ने आठवीं पास नाबालिग दिखाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र एक स्कूल से निर्गत कराया। इसके बाद अपने वकील की मदद से नोटरी पब्लिक के साथ मिलकर फर्जी जन्म तिथि का प्रमाण पत्र भी शपथ पत्रके रूप में बनवा लिया। अब इस केस में लहेरियासराय थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Case Status : किशोर बताकर जमानत दिलाई, अब दादा-पिता पर भी आफत

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित को बचाने के लिए जो दस्तावेज पेश किए गए, उसकी जांच का आदेश किशोर न्यायालय से आया और फर्जीवाड़े की बात सही मिली। इसके बाद छेड़खानी के आरोपी शुभम के साथ उसके दादा मिथिलेश प्रसाद सिंह, पिता कृष्ण कन्हैया सिंह, मध्य विद्यालय सनखेरहा के प्रधानाचार्य मोहम्मद जाकिर हुसैन रब्बानी, अधिवक्ता कैलाश कुमार, नोटरी पब्लिक इफ्तार कलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

You may also like

1 comment

Shubhra November 21, 2024 - 11:16 pm

All culprits should be published.

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on