Bihar Police इन दिनों लगातार अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए छापेमारी करती नजर आ रही है। मधबुन स्वीट्स और उसके रेस्ट हाउस के अंदर ऐसी आशंका नहीं थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो लड़के-लड़कियों की हालत देखकर दंग रह गई।
Bihar News : जहानाबाद के रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
बिहार में रेलवे स्टेशन से लेकर मंदिर तक के आसपास जिस्मफरोशी का बाजार चल रहा है। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस… कुछ भी बचा नहीं है। अब जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्ट हाउस में ऐसा ही नजारा सामने आया है। पुलिस टीम (Bihar Police) वहां गुप्त सूचना पर पहुंची थी। पुलिस को गंदे खेल की सूचना थी, लेकिन इस तरह की आशंका नहीं थी। पुलिस टीम पहुंची तो लड़कियों की हालत देखकर दंग रह गई। महिला पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को संभाला। कपड़े पहनने के लिए कहा और चेहरा ढंकवा कर बाहर निकाला। बाहर इन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ खड़ी थी। लड़कियों के साथ निकल रहे लड़कों के चेहरे भी ढंके थे, लेकिन मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने वाले रुक नहीं रहे थे।
Jehanabad News: मधुबन रेस्ट हाउस में चोरी-छिपे पहुंच रहे थे ग्राहक
पुलिस टीम ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास मधुबन रेस्ट हाउस में दूसरी बार ऐसा छापा मारा है। पहली बार पुलिस खाली हाथ लौट गई थी, क्योंकि तब संचालक को छापेमारी की भनक लग गई थी। उसने लड़के-लड़कियों को भगा दिया था। इस बार चार लड़कियों के साथ छह लड़के पुलिस के हत्थे चढ़े। रेस्ट हाउस के पास छापेमारी के दौरान जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि यहां लंबे अरसे से गोरखधंधा चल रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। स्टेशन के आसपास ऐसी लड़कियों के साथ आरामदायक सुविधा के लिए ग्राहक कई बार पूछताछ करते हुए रेस्ट हाउस पहुंचते थे। कई ग्राहक दूसरों के रेफरेंस से आ रहे थे। पहली बार में चकमा खाई पुलिस ने इस बार मधुबन रेस्ट हाउस को हर तरफ से घेर लिया था, फिर अंदर गई थी। अंदर की हालत देख पुलिसकर्मी भी शरमा गए। एक युवक-युवती तो छिपने के लिए बेड के नीचे चले गए, हालांकि पुलिस ने उन्हें देख लिया।
Jehanabad Rest House : संचालक इस बार भी फरार, रेस्ट हाउस सील
जहानाबाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पुष्टि की कि मधुबन रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर बनाई गई टीम की छापेमारी में लगभग 10 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। लड़कियों से जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी के कहने पर आई थीं या खुद आती हैं। रेस्ट हाउस का संचालक फरार बताया जा रहा है। रेस्ट हाउस को सील किया जा रहा है।